फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nano particle

गाड़ियों के शीशे पर अब नहीं होगा कोहरे और धूल का असर

Mon, 23 Dec 2013 02:10 AM IST
अशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
अशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2013 02:10 AM IST
विज्ञापन
nano particle

अगर आपकी गाड़ी के शीशे पर गोल्ड नैनो पार्टिकल की पर्त चढ़ी हुई है तो उस पर न तो कोहरे व धुंध का असर होगा और न ही धूल से वह गंदा होगा।

विज्ञापन


यही नहीं, कपड़े पर अगर गोल्ड नैनो पार्टिकल व सिलिकॉन नैनो पार्टिकल की पर्त चढ़ाई जाए तो वह कभी गीले नहीं होंगे। यह विचार डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (डीआरडीओ) के अधिकारी डॉ. आरबी शर्मा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


मौका था रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में फिजिक्स डिपार्टमेंट द्वारा नैनो टेक्नोलॉजी एंड मैटेरियल साइंस पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार का।

उन्होंने कहा कि नैनो टेक्नोलॉजी से आने वाले समय में काम करना आसान होगा और इंडस्ट्री इसका अधिक से अधिक प्रयोग कर बेहतर रिजल्ट दे सकेगी।

कार्यक्रम में शारदा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एनबी सिंह ने कहा कि 21 वीं शताब्दी नैनो टेक्नोलॉजी की है। इस टेक्नोलॉजी का सबसे अधिक उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, कॉस्मेटिक का सामान बनाने में और मेडिकल ड्रग डिलिवरी में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. सिंह ने कहा कि रोगों के कारगर इलाज के लिए नैनो मैटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें डीएनए रोबोट बनाकर नैनो मैटेरियल के साथ दवा शरीर में प्रवेश करवाई जाती है।

इससे वह शरीर में उसी हिस्से पर असर करती है जो रोगग्रस्त होता है। कैंसर के इलाज में इसका कारगर प्रयोग किया जा रहा है।

लखनऊ विवि में फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर एनके पांडेय ने कहा कि बायोटेक और बायोमेडिकल में इसका काफी प्रयोग किया जा रहा है।इसकी सहायता से हम यह भी जान सकते हैं कि अनाज और फल कब पककर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed