{"_id":"5a9438c64f1c1b5e6e8b7959","slug":"nand-gopal-nandi-s-driver-alleged-him-for-manhandling","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी पर ड्राइवर ने लगाया मारपीट का आरोप, मंत्री बोले- आरोप बेबुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी पर ड्राइवर ने लगाया मारपीट का आरोप, मंत्री बोले- आरोप बेबुनियाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी पर उन्हीं के ड्राइवर अर्जुन सिंह कुशवाहा ने मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। चालक की पिटाई के विरोध में चालक संघ ने कालीदास मार्ग स्थित नंदी के आवास का घेराव भी किया।
विज्ञापन
ड्राइवर अर्जुन का आरोप है कि सोमवार शाम मंत्री ने उससे सरकारी गाड़ी से इलाहाबाद चलने को कहा। अर्जुन ने फूलपुर लोकसभा सीट पर चुनाव के चलते आचार संहिता का हवाला देते हुए जाने से मना कर दिया। अर्जुन का आरोप है कि इस पर मंत्री ने उसकी पिटाई कर दी और जमकर अभद्रता की।
विज्ञापन
अर्जुन भागकर राज्य संपत्ति विभाग के कार्यालय पहुंचा और पूरी बात बताई। मोटर चालक संघ के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि वे लोग मंत्री आवास पहुंचे। नंदी के नहीं मिलने पर संघ के लोगों ने आवास का घेराव किया।
विज्ञापन
नंदी बोले- सारे आरोप बेबुनियाद
मंत्री नंद गोपाल नंदी ने चालक अर्जुन के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से अर्जुन पर अवैध धन वसूली का आरोप लग रहा था। तब मैंने अपने निजी सचिव को निर्देश दिया कि अर्जुन को हटाने के लिए उच्च अफसरों को पत्र लिखे। साथ ही अवैध वसूली की जांच कर कार्रवाई के लिए भी कहा था। अर्जुन को इस बात की भनक लगी तो वह भड़क गया और यूनियन बाजी की धमकी देने लगा। उन्होंने बताया कि अर्जुन की शिकायत उसके विभाग से की गई है। अनियमितता की जांच के निर्देश दिए गए हैं।