फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Namdars took votes from the people of Amethi but did not serve: Smriti

नामदारों ने अमेठी की जनता से वोट तो लिए, लेकिन सेवा नहीं की : स्मृति

Mon, 26 Feb 2024 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Namdars took votes from the people of Amethi but did not serve: Smriti
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को बिना नाम लिए अमेठी की उपेक्षा के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। कहा कि मैं उस अमेठी लोकसभा की प्रतिनिधि हूं, जहां एक नामदार ने जनता का वोट तो लिया, लेकिन वोट के एवज में उनकी सेवा नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अमेठी इस बात की साक्षी है कि 30 साल पहले अमेठी में मेडिकल कॉलेज का वादा करते हुए नामदारों ने अपने लिए गेस्ट हाउस बना लिया, लेकिन अमेठी की जनता के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं बना पाए। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के तीन माह के अंदर अमेठी को मेडिकल कॉलेज मिल गया। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से संभव हुआ। आज अमेठी में डायलिसिस सेंटर, ट्राॅमा सेंटर और ब्लड बैंक है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ता है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के लोकार्पण व क्रिटिकल केयर ब्लॉक के शिलान्यास के मौके पर अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने रायबरेली और अमेठी में विकास न होने के लिए गांधी परिवार को ही जिम्मेदार ठहराया। कहा कि आज यह मंच कामगारों का है। रायबरेली के लोगों ने नामदारों को भी देखा है और उनके कार्यों को भी। नामदारों ने रायबरेली वासियों को छलने का काम किया है और कामगारों का काम आज दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एम्स रायबरेली को घोषणा से लेकर शिलान्यास तक लगभग आठ साल की यात्रा करनी पड़ी। इस एम्स को प्रधानमंत्री के हाथों 2018 में राष्ट्र को समर्पित किया गया था। एम्स रायबरेली में अब जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। कहा कि आजादी के बाद से 2013 तक देश में 380 मेडिकल कॉलेज बने थे। वहीं 2014 से 2024 के बीच आज देश में 706 मेडिकल संचालित हैं। आयुष्मान भारत के तहत महिला स्तन कैंसर में 24 करोड़ महिलाओं ने उपचार और टेस्टिंग कराई। उन्होंने कहा कि देश में जो 70 साल में नहीं हुआ, वह 10 साल में मोदी सरकार ने करके दिखाया। स्मृति ईरानी ने कहा कि विकास के मामले में आज देश व प्रदेश हर दिन तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed