फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   naked dead body of a girl caught on highway

हाइवे पर मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

Fri, 18 Sep 2020 03:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
naked dead body of a girl caught on highway
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर निगोहां थानाक्षेत्र के मस्तीपुर और टिकरा गांव के बीच हाइवे पर डिवाइडर के किनारे शिवराम ढाबे के सामने गुरुवार सुबह छह बजे एक 21 वर्षीय युवती का नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती से दुष्कर्म कर हत्या के बाद उसकी लाश को यहां फेंका गया है। वहीं पुलिस युवती को विक्षिप्त बता रही है जो किसी दुर्घटना का शिकार हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, नग्न अवस्था में मृत मिली युवती का चेहरा और सिर कूचा हुआ था। घटना स्थल पर किसी तरह के एक्सीडेंट का कोई साक्ष्य नहीं दिख रहा था। आसपास न ही खून के छींटे ही मिले। सीओ मलिहाबाद ने बताया कि उन्हें इंस्पेक्टर निगोहां से पता चला है कि इलाके में घूमने वाली विक्षिप्त की अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के दावे को नकार रहे ग्रामीण

युवती को विक्षिप्त बता रही पुलिस के दावे को ग्रामीणों ने नकारते हुए कहा कि युवती के शव को देखकर साफ लग रहा था कि वह किसी अच्छे परिवार से है। उसके शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान नहीं था। उसका चेहरा व सिर बुरी तरह से कूचा गया था। साथ ही आसपास दुर्घटना जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं और न ही शव के आसपास खून के छींटे तक मिले। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसा लगता है कि युवती की पहचान मिटाने के लिए सिर को बुरी तरह से कूचा गया था। 

पहचान कराने के बजाए ग्रामीणों को पुलिस ने रोका
ग्रामीणों ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों और ग्रामीणों को शव के पास आने से रोक दिया और आनन-फानन शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान कराने की भी पुलिस ने कोई कोशिश नहीं की। 

क्षेत्र में क्यों नहीं दिखी युवती 

इंस्पेक्टर निगोहां ने अधिकारियों को भी इलाके में घूमने वाली विक्षिप्त के शव मिलने की सूचना दी जबकि ग्रामीणों ने दावा किया है कि उनके इलाके में पिछले दिनों में ऐसी या इस उम्र की कोई युवती कभी देखी ही नहीं गई। लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं है।

किसी वाहन से लाकर शव फेंके जाने की आशंका
आसपास के ग्रामीणों ने कहा कि जिस हिसाब से शव सड़क पर मिला है, उससे तो यही लगता है कि युवती के शव को लखनऊ की तरफ से किसी वाहन से लाकर मस्तीपुर गांव के बाहर सुनसान जगह पर फेंककर कुछ ही दूरी पर बने कट से गाड़ी घुमाकर शव फेंकने वाले भाग गए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed