फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   naked body of young man found at crematorium in Lucknow with deep wounds on his body Police is investigating

Lucknow News: श्मशान घाट पर मिला युवक का निर्वस्त्र शव, शरीर पर गहरे घाव के निशान; पुलिस कर रही जांच

Sun, 20 Apr 2025 11:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 11:53 AM IST
सार

लखनऊ में एक युवक का निर्वस्त्र शव श्मशान घाट पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
naked body of young man found at crematorium in Lucknow with deep wounds on his body Police is investigating
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को श्मशान घाट के अंदर एक युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला। उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौजूद लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


घटना पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के तेलीबाग क्षेत्र स्थित श्मशान घाट की है। यहां सुबह करीब 9.30 बजे लोगों ने एक युवक को निर्वस्त्र हालत में पड़ा देखा। उसके शरीर पर गहरे घाव के निशान थे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'दुनिया में दोस्ती जैसी नेमत है...', कॉमेडियन जाकिर बोले- जरूरत पड़ने पर वो आपके लिए जान भी दे सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में शव के पास से कुछ नहीं मिला

इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस को छानबीन में शव के पास से कुछ नहीं मिला है। युवक की उम्र करीब 42 साल आंकी जा रही है। आशंका है कि श्मशान से सटी हुई बिल्डिंग की छत से गिरने से उसकी मौत हुई है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed