फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Naimish Nagar and Varun Vihar schemes to be inaugurated today

Lucknow News: आज मिलेगी नैमिष नगर, वरुण विहार योजना की सौगात

Thu, 24 Sep 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Naimish Nagar and Varun Vihar schemes to be inaugurated today
लखनऊ। काफी इंतजार के बाद आखिरकार एलडीए की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाएं बृहस्पतिवार को लॉन्च कर दी जाएंगी। पहले चरण में 4500 से अधिक भूखंडों के पंजीकरण खोले जाएंगे। दोनों योजनाओं में कुल मिलाकर करीब 50 हजार भूखंड विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मल्टीस्टोरी योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

नैमिष नगर योजना सीतापुर रोड और वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेस-वे के पास आएगी। नैमिष नगर योजना में भूखंड की दर 3800 रुपये प्रति वर्गफीट और वरुण विहार में 2800 रुपये प्रति वर्ग फीट तय की गई है। इसके लिए पंजीकरण एलडीए की बेवसाइट registration.ldalucknow.in पर होगा। बुकलेट के लिए 1100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

दोनों योजनाओं की लॉन्चिंग पहले 30 जून को होनी थी। अलीगंज में 22 जून को अवैध इमारत में हुए अग्निकांड के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। फिर 14 सितंबर तारीख प्रस्तावित की गई। मुख्यमंत्री का समय न मिल पाने से 21 सितंबर नई तारीख घोषित की गई। हालांकि, इस दिन भी योजनाओं को लॉन्च नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय योजनाओं की खासियत
नैमिष नगर योजना, सीतापुर रोड
72 वर्गमीटर के 197 भूखंड
112.5 वर्गमीटर के 524 भूखंड
162 वर्गमीटर के 520 भूखंड
200 वर्गमीटर के 299 भूखंड
288 वर्गमीटर के 103 भूखंड
450 वर्गमीटर के 30 भूखंड

भूखंड की कीमत : 3800 रुपये प्रति वर्गफीट
योजना का कुल क्षेत्रफल : 4100 एकड़

--------

वरुण विहार योजना, आगरा एक्सप्रेस-वे के पास

112.5 वर्गमीटर के 1517 भूखंड
162 वर्गमीटर के 460 भूखंड
200 वर्गमीटर के 612 भूखंड
288 वर्गमीटर के 68 भूखंड
300 वर्गमीटर के 81 भूखंड
450 वर्गमीटर के 109 भूखंड

भूखंड की कीमत : 2800 रुपये प्रति वर्गफीट
योजना का कुल क्षेत्रफल 6580 एकड़
------------------------------


मल्टीस्टोरी योजनाओं की खासियत

लेक व्यू अपार्टमेंट विराजखंड गोमतीनगर में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट के 646 फ्लैट बनेंगे।
पार्क व्यू अपार्टमेंट सेक्टर-जे बसंतकुंज में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट के 364 फ्लैट बनेंगे।
ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट ऐशबाग में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट के 384 फ्लैट बनेंगे।
(नोट- इन योजनाओं में पंजीकरण खुल चुका है)
-----------
- अनंतनगर योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अदिति अपार्टमेंट बनाया जाएगा। इसमें ईडब्ल्यूएस के 412 फ्लैट होंगे। इनका क्षेत्रफल 30.35 वर्गमीटर होगा।
- शारदा नगर विस्तार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वागेश्वरी अपार्टमेंट बनाया जाएगा। इसमें ईडब्ल्यूएस के 312 फ्लैट होंगे। इनका क्षेत्रफल 32.10 वर्ग मीटर होगा।
(नोट-- इन दोनों योजनाओं में पंजीकरण खोला जाएगा)

------------------

कोट
नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं की लॉन्चिंग होने के बाद पंजीकरण खुल जाएगा। इन योजनाओं से लाखों लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।
- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed