फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagpanchami: This time on Nagpanchami, along with Shiva Yoga, Ravi and Lakshmi Yoga will also be there, specia

Nagpanchami: नागपंचमी आज... इस बार शिव योग के साथ रवि और लक्ष्मी योग भी, जानें - कैसे करें पूजन

Tue, 29 Jul 2025 05:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Jul 2025 05:44 AM IST
सार

नागपंचमी पर इस बार शिव योग, रवि योग और लक्ष्मी योग के साथ ही मंगला गौरी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है।  इस दिन घर की दीवारों पर नाग की आकृति बनाकर भी पूजा की जाती है। 

विज्ञापन
Nagpanchami: This time on Nagpanchami, along with Shiva Yoga, Ravi and Lakshmi Yoga will also be there, specia
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सर्पों की पूजा की जाती है। इस दिन सर्पाें की अधिष्ठात्री देवी मनसा देवी की भी पूजा की जाती है। लखनऊ में नागपंचमी के दिन गुड़िया को पीटने की भी परंपरा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार नागपंचमी तिथि पर शिव योग, रवि योग और लक्ष्मी योग के साथ ही मंगला गौरी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है। नाग पंचमी की पूजा का मुहूर्त सुबह 05:41 बजे से 08:23 बजे तक श्रेष्ठ है।

विज्ञापन


कृष्णानगर के आशुतोष महादेव मंदिर के पुजारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि नाग पूजा से कालसर्प दोष के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं, पितृदोष की शांति और निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है। नागपंचमी के दिन सर्पों को दूध पिलाकर नागों की पूजा की जाती है। इस दिन घर की दीवारों पर नाग की आकृति बनाकर भी पूजा की जाती है। ज्योतिष के अनुसार, राहु को सर्प का सिर और केतु को सर्प की पूंछ माना गया है। नागपंचमी पर काल सर्प की शांति और कुंडली में राहु और केतु ग्रहों के कुप्रभाव को समाप्त करनें के लिए यह दिन उत्तम माना गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पश्चिमी यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा क्षेत्र के लिए जारी हुई विशेष चेतावनी; जानिए अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 1 अगस्त से वसूला जाएगा टोल शुल्क, टू व्हीलर के लिए देना होगा 140 रुपये प्रति फेरा


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 28 जुलाई को रात में 11:25 बजे से 29 जुलाई मंगलवार को रात 12:47 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, नागपंचमी 29 जुलाई मंगलवार को ही मनाई जाएगी। राहु से पीड़ित व्यक्ति को ऊं रां राहवें नमः और केतु के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप करने से और शिवलिंग पर भंग-धतूरा अर्पित करने से व आठमुखी व नौ मुखी रूद्राक्ष पहने से राहु केतु के बुरे प्रभाव समाप्त होते है। इस दिन घरों में कन्याएं और युवतियां कपड़े की गुड़िया बनाती हैं। मोहल्ले में ही किसी चौराहे इन्हें भाई डंडे से पीटते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed