{"_id":"68876a39b075815c4b02f206","slug":"toll-fee-will-be-charged-on-gorakhpur-link-expressway-from-august-1-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 1 अगस्त से वसूला जाएगा टोल टैक्स, टू व्हीलर के लिए देना होगा 140 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 1 अगस्त से वसूला जाएगा टोल टैक्स, टू व्हीलर के लिए देना होगा 140 रुपये
Tue, 29 Jul 2025 01:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:27 PM IST
सार
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब महंगा हो जाएगा। एक अगस्त से यहां पर टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। दोपहिया वाहनों पर भी प्रति फेरा 140 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : X/@nitin_gadkari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर एक अगस्त से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। सोमवार को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने पहले टोल से आखिरी टोल तक विभिन्न वाहनों के लिए एक तरफ की यात्रा के लिए टोल फीस की दरें जारी कर दीं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी नियमावली के अनुसार उसी दिन वापसी करने पर वापसी में 60 फीसदी टोल देना ही होगा। एक महीने में 20 या उससे अधिक एकल यात्रा करने वाले वाहनों से टोल शुल्क का 80 फीसदी वसूला जाएगा। इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।
विज्ञापन
7283 करोड़ रुपये से तैयार 91.352 किमी लंबा एक्सप्रेसवे गोरखपुर, अंबेडकर नगर, संत कबीरनगर व आजमगढ़ सहित अन्य जिले के लोगों को सीधे तौर पर लाभान्वित कर रहा है।
विज्ञापन
जारी की गई सूची के अनुसार गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर/थ्री व्हीलर/लीगली रजिस्टर्ड ट्रैक्टर्स पर प्रति फेरा 140 रुपये की वसूली होगी। वहीं, कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन पर प्रति फेरा 285 रुपये चार्ज किया जाएगा।
हल्के व्यवसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस पर प्रति फेरा 440 रुपये टोल टैक्स लिया जाएगा। वहीं, बस या ट्रक पर 840 रुपये टोल टैक्य देना होगा।
भारी निर्माण कार्य मशीन (एचसीएम) भू गतिमान उपस्कर (ईएमई) या बहुधुरीय यान (एमएवी) (3 से 6 धुरीय) वाहनों से 1335 रुपये प्रति फेरा और विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड वेहिकल) (7 या अधिक धुरीय) वाहनों से 1745 रुपये वसूला जाएगा।