{"_id":"6644942233e526696498768a4b8e38ce","slug":"nagar-nigam-wrote-a-letter-to-lda","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए की ढिलाई बनी नगर निगम पर बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए की ढिलाई बनी नगर निगम पर बोझ
प्रवेंद्र गुप्ता/लखनऊ
Updated Thu, 12 Dec 2013 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए की ढिलाई के कारण अवैध कॉलोनियां नगर निगम पर बोझ बनती जा रही हैं। बिना ले आउट पास कराए बनी कॉलोनियों के लोग विकास कार्यों को लेकर नगर निगम पर दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
इससे परेशान नगर निगम प्रशासन ने एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि बिना ले आउट पास कराए बन रही कॉलोनियों को रोकने की जिम्मेदारी एलडीए के पास है।
विज्ञापन
इसके बाद भी अवैध कॉलोनियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे नगर निगम के सामने परेशानी खड़ी हो रही है।
नगर निगम के अनुसार इस समय शहर में अवैध कॉलोनियों की संख्या 355 तक पहुंच चुकी है। यहां अवस्थापना सुविधाओं की स्थिति ठीक नहीं है, जबकि और यहां के निवासी विकास कार्यों को लेकर नगर निगम पर दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
कॉलोनी बसाने वाले अवस्थापना सुविधाओं को दुरुस्त किए बिना ही गायब हो गए हैं। अवैध कॉलोनियों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी एलडीए की और उसके पास इसका कानूनी अधिकार है। बावजूद इसके अवैध कॉलोनियों की संख्या बढ़ रही है।
नगर निगम जो गृहकर वसूलता है, वह शहर की जनसुविधाओं के रखरखाव के लिए ही पर्याप्त नहीं है। ऐसे में बिना ले आउट पास कराए विकसित हो रही कॉलोनियों पर रोक लगाई जाए।