{"_id":"5f84b3b78ebc3e9bb02fdeb6","slug":"nagar-nigam-will-give-land-of-600-crore-to-private-builder-lko-city-news-lko544932619","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम प्राइवेट बिल्डरों को देगा 600 करोड़ की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम प्राइवेट बिल्डरों को देगा 600 करोड़ की जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम प्राइवेट बिल्डरों को देगा 600 करोड़ की जमीन
अमीनाबाद की मोहन मार्केट, रिवर बैंक कॉलोनी के बाद अब नगर निगम प्राइम लोकेशन वाली जमीनों को लीज पर प्राइवेट बिल्डरों को देगा।
इनमें गोमती नगर स्थित आर.आर वर्कशॉप, अपट्रान बिल्डिंग वाली जमीन और लालबाग के दयानिधान पार्क के पास बनी सुपर मार्केट है। इनकी कीमत करीब 600 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इन जमीनों पर मल्टीस्टोरी कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेंगे। सोमवार को हुई नगर निगम सदन की बैठक में इसका प्रस्ताव भी पास कर दिया गया।
इसके अलावा रिवर बैंक कॉलोनी में सभी नियमों को ताख पर रखकर भाउराव देवरस सेवा न्यास को अस्पताल चलाने के लिए कार्यकारिणी द्वारा किए गए बंगला आवंटन के प्रस्ताव को भी बिना चर्चा पास कर दिया गया।
इसे लेकर सदन में विपक्षी पार्षदों ने धरना दिया। चर्चा की मांग के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित करने से नाराज विपक्षी पार्षदों ने महापौर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
पार्षद कोटे की तीसरी व चौथी किस्त जारी किए जाने की मांग को लेकर भी पार्षदों ने हंगामा किया। इसके बाद महापौर ने तीसरी किस्त जारी करने के निर्देश दिए। जमीनों को बिल्डरों को दिए जाने के प्रस्ताव का भाजपा पार्षद राजेश सिंह गब्बर ने विरोध किया है।
300 करोड़ की जमीन पर बना है आरआर वर्कशॉप
गोमती नगर में एल्डिको ग्रीन कॉलोनी के पास नगर निगम का 22990 वर्ग मीटर भूमि पर आर.आर वर्कशॉप है। इसी जमीन के कुछ हिस्से पर नगर आयुक्त कैंप कार्यालय और पशु प्रजनन नियंत्रण केंद्र बना है। अब इसे ध्वस्त कर इस जमीन को लीज या बिल्डर एग्रीमेंट पर दिया जाएगा। सदन में अनुपूरक एजेंडे के तहत लाए इस प्रस्ताव में निगम प्रशासन ने कहा कि यह जमीन काफी कीमती है। डीएम सर्किल रेट के हिसाब से उसकी कीमत करीब 300 करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन का व्यावसायिक उपयोग करने से नगर निगम को लाभ होगा। इस बारे में नगर आयुक्त ने कहा कि लीज या बिल्डर एग्रीमेंट पर जमीन तो दी जाएगी, लेकिन आरआर वर्कशाप भी वहां पर बेसमेंट में रहेगा। नगर आयुक्त कैंप कार्यालय भी रहेगा।
200 करोड़ की है अपट्रॉन वाली जमीन
गोमती नगर में नगर निगम की आरआर वर्कशॉप से लगी लोहिया पथ मेन रोड पर अपट्रॉन बिल्डिंग है। यह जमीन भी नगर निगम की है। गोमती नगर के पॉश कामर्शियल इलाके की इस 19142 वर्ग मीटर जमीन की कीमत डीएम सर्किल के रेट हिसाब से इस समय करीब 200 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसे से भी एग्रीमेंट या लीज पर बिल्डर को दिया जाएगा।
100 करोड़ की है सुपर मार्केट की जमीन
लालबाग के दयानिधान पार्क के पास 11783 वर्ग मीटर जमीन पर नगर निगम ने दो दशक पहले अमीनाबाद से विस्थापित दुुकानदारों को बसाने के लिए 515 दुुकानें बनाई थीं। अवैध कब्जे व किराया जमा न करने के कारण 2010 में नगर निगम ने आवंटन निरस्त कर दिए। इसके बाद 145 लोग न्यायालय चले गए। अब इसी बाजार को ध्वस्त कर नगर निगम ने वहां पर कामर्शियल काम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव बनाया है। इसके लिए जमीन को लीज या बिल्डर एग्रीमेंट पर दिया जाएगा। हजरतगंज से निकट होने के कारण इस जमीन की कीमत काफी अधिक है। डीएम सर्किल रेट के हिसाब से अभी इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। नगर आयुक्त ने सपा पार्षद दल नेता यावर हुसैन रेशू के सवाल पर बताया कि जो दुकानदार हैं उनको वहीं पर समायोजित किया जाएगा।