फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam will construct apartments

अब नगर निगम भी बनाएगा आपके लिए अपार्टमेंट

Mon, 09 Jun 2014 10:12 AM IST
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 Jun 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam will construct apartments

नगर निगम भी अपनी जमीनों पर बहुमंजिला आवासीय अपार्टमेंट बनाएगा। यह काम वह बिल्डर एग्रीमेंट के जरिये करेगा।

विज्ञापन


इसके लिए 12 जून को होने वाली नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके लिए कुछ जमीनें चिह्नित भी कर ली गई हैं।

नगर निगम पहले भी बिल्डर एग्रीमेंट के तहत चौक में सब्जी मंडी की अपनी जमीन पर आवासीय और व्यावसायिक काम्प्लेक्स का निर्माण कर चुका है।

कानपुर रोड स्थित रहीमाबाद गांव में नगर निगम की 26 बीघा जमीन है। सड़क से लगी इस जमीन पर नगर निगम ग्रुप हाउसिंग योजना लाने की तैयारी कर रहा है।

इसके लिए सम्पत्ति विभाग की ओर से बिल्डर एग्रीमेंट से बहुमंजिला आवासीय योजना लाने का प्र्रस्ताव तैयार कार्य समिति विभाग का भेज दिया गया है।

इसके प्रस्ताव के साथ ही बादशाह नगर में चुंगी चौकी की जमीन और कमता में पुलिस चौकी के पास की जमीन पर कॉमर्शियल काम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव भी सम्पत्ति विभाग की ओर से कार्यकारिणी की मंजूरी के लिए तैयार किया गया है।


पहले भी बना था प्रस्ताव
नगर निगम सम्पत्ति विभाग ने करीब साल भर पहले भी आवासीय अपार्टमेंट और व्यावसायिक काम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव कार्यकारिणी में भेजा था लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी।
विज्ञापन


जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें खरिका, हैवतमऊ मवैया, औरंगाबाद जागीर, मढ़ियांव और सहारा स्टेट के पीछे  की जमीन का प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed