फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam wil make auction for tax

हाउस टैक्स वसूली के लिए नगर निगम नीलाम करेगा होटल

Tue, 29 Mar 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam wil make auction for tax
सीलिंग के बाद भी बकाया करीब 63 लाख रुपये गृहकर जमा नहीं करने पर नगर निगम प्रशासन ने गोमतीनगर स्थित एक होटल को नीलाम करने की नोटिस जारी की है। बकाया गृहकर की वसूली को लेकर नीलामी की यह कार्रवाई पहली बार की जा रही है। सोमवार को जारी नोटिस में एक सप्ताह का मौका और दिया गया है। इसके बाद नगर निगम उसे नीलाम कर देगा।
विज्ञापन

नगर निगम जोन चार के जोनल अधिकारी सुजीत कुमार का कहना है कि गोमतीनगर के रफी अहमद किदवई वार्ड में भवन संख्या सीपी 8 पर करीब 63 लाख रुपये गृहकर बकाया है। इस भवन में हर्ष पैलेस नाम से होटल व गेस्ट हाउस चलता है। बकाया टैक्स जमा न करने पर इसे सील कर दिया गया था। उसके बाद भी बकाया टैक्स जमा नहीं किया गया, जिसकेबाद अब होटल को नीलाम करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उसको लेकर नगर निगम अधिनियम के तहत नोटिस भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को बड़े बकाएदारों से गृहकर वसूली को लेकर सीलिंग व कुर्की का अभियान चलाया, जिसमें 173 भवन सील किए गए। इस दौरान 88.50 लाख रुपये टैक्स भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed