फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar nigam team check the preparations for oath taking ceremony, stadium divided in to 12 blocks

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज, इकाना स्टेडियम को 12 ब्लॉक में बांटा

Mon, 21 Mar 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nagar nigam team check the preparations for oath taking ceremony,  stadium divided in to 12 blocks
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की ताजपोशी के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को होना है।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने रविवार को इकाना स्टेडियम का निरीक्षण किया। ड्रोन कैमरे के जरिये पूरे परिसर को साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था की तैयारियों को देखा गया।
निगरानी के लिए स्टेडियम परिसर को 12 ब्लॉक मेें बांटा गया है और हर ब्लॉक में चार अधिकारी तैनात किए गए हैं।
वहीं, समारोह में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता शामिल होंगे। ऐसे में पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती रहेगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जहां शौचालय में खराबी है, उसे दूर कराने के लिए जलकल महाप्रबंधक को निर्देश दिए गए। पेयजल की आपूर्ति भी जलकल विभाग देखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम 112 परिसर में बने अस्थायी हैलीपैड के पास भी साफ सफाई को ड्रोन कैमरे से देखा गया, कमियों को दूर कराया जा रहा है।
दिग्गजों के जमावड़े से बढ़ी पुलिस की चुनौती
समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों में कई ऐसे भी होंगे जिन्हें पहले से किसी न किसी श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध है। जिन लोगों को केंद्र की सुरक्षा उपलब्ध नहीं है उन्हें लखनऊ पुलिस सुरक्षा मुहैया कराएगी। कार्यक्रम स्थल से लेकर वीआईपी के ठहरने वाले स्थानों पर भी पर्याप्त संख्या में सुरक्षा मुहैया कराना होगा। नए मंत्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी पुलिस की होगी। दरअसल, पिछले दिनों काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्री लखनऊ आए थे। इनमें असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा को अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लीट भी उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन तालमेल न होने से उन्हें विधिवत प्रोटोकॉल नहीं मिल पाया था। सरमा टैक्सी से होटल पहुंचे थे। वहीं, सभी बड़े होटल, गेस्ट हाउस अभी से बुक हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लाभार्थियों को भी बुलाया जा रहा है।

12 हजार वाहनों की पार्किंग के लिए जुटा एलडीए
समारोह में आने वाले अनुमानित 12 हजार आने वाले वाहनों की पार्किंग के इंतजाम में एलडीए ने जुट गया है। रविवार को अफसरों की टीम ने पार्किंग स्थल के लिए जगह को चिह्नित कर लिया है। साथ ही वीआईपी आने वालों के लिए हैलीपेड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के पास स्थित 42 एकड़ के सीबीडी एरिया में 7000 चार पहिया वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था की है। जबकि समारोह में आने वाले वीआईपी के लिए स्टेडियम से 500 मीटर दूर स्थित 1500 वाहन, प्लासियो मॉल में 1500 वाहन खड़े करने का इंतजाम किया जा रहा है। जबकि दूरदराज जिलों से आने वाली लगभग एक हजार बसों को कैंसर इंस्टीट्यूट के पास स्थित एरिया में खड़ा किया जाएगा, जबकि अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए जगहों की खोजबीन चल रही है। इकाना स्टेडियम से महज 500 मीटर दूरी पर हैलीपेड बन रहा है, जिस पर वीआईपी के हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे। स्टेडियम के आसपास की टूटी सड़काें को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed