फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagar Nigam Lucknow Sampoorna Samadhan Diwas

नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस : जलकल ने 22 हजार मांगे... और रो पड़ीं प्रेमा

Sat, 07 Jun 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Lucknow Sampoorna Samadhan Diwas
नगर निगम का समाधान दिवस
लखनऊ। नगर निगम के संपूर्ण समाधान दिवस में शुक्रवार को उस वक्त माहौल भावुक हो गया, जब लालकुआं निवासी प्रेमा जायसवाल अपनी समस्या सुनाते हुए फूट-फूट कर रो पड़ीं। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार और महापौर सुषमा खर्कवाल से कहा कि उनका पानी कनेक्शन महीनों से बंद है। कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। जब जलकल विभाग पहुंचीं, तो वहां से ठेकेदार गड्डू के पास भेज दिया गया, जिसने कनेक्शन चालू करने के लिए 22 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

प्रेमा ने रोते हुए कहा, हम गरीब हैं, इतने पैसे कहां से लाएं? सरकार हर घर नल योजना चला रही है, लेकिन हमारे घर बूंद भी नहीं आ रही। उन्होंने अधिकारियों को लिखित शिकायत दी, जिसमें कहा कि बिना किसी एस्टीमेट के ठेकेदार ने 22 हजार रुपये मांगे हैं। नगर आयुक्त ने तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वहीं बुद्धेश्वर के रामचंद्र चौरसिया ने सड़क पर गोबर पाटने और नालियां जाम होने की शिकायत की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अब भी समाधान नहीं हुआ तो इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगूंगा। इसके बाद नगर आयुक्त ने तुरंत टीम भेजकर सफाई कराने के निर्देश दिए और कुछ ही घंटों में मौके पर सफाई भी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहकर से जुड़ी 107 शिकायतें, महापौर ने कहा— निस्तारण हो चुका
समाधान दिवस में कुल 129 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 107 गृहकर से संबंधित थीं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि सभी गृहकर मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। जलकल विभाग की 18 शिकायतों में से छह का मौके पर समाधान किया गया। सफाई, अतिक्रमण और सीवर से जुड़ी शिकायतों पर भी संबंधित जोनों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पूरा टैक्स जमा और भेजा दिया 40 हजार का बिल
राजाजीपुरम की बुजुर्ग सुमनलता चौरसिया ने बताया कि उनके छोटे से घर (540 वर्गफुट) और दुकान पर पहले 768 रुपये सालाना टैक्स आता था। पूरा टैक्स जमा है, फिर भी इस बार उन्हें 40 हजार रुपये का बकाया बिल थमा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी कहते हैं कि जीआईएस सर्वे में गड़बड़ी हुई है। नगर निगम ने जांच का आश्वासन दिया है।

दस साल से नहीं आ रहा पानी
ठाकुरगंज के प्रेम चंद्रा ने बताया कि 2015 में इलाके में सीवर लाइन बिछाई गई थी, उसी दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब तक नई लाइन नहीं डाली गई, जिससे करीब नौ घरों में पानी की भारी किल्लत है। सीवर भी बार-बार चोक होता है। अधिकारियों ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed