फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam giving reward to suspended employees

नगर निगम में निलंबित होने वालों को मिल रहा तोहफा, काम देने और छीने जाने के आए दिन हो रहे आदेश, बन रहे चर्चा का विषय

Mon, 01 Feb 2021 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam giving reward to suspended employees
नगर निगम में अफसरों की जिम्मेदारियां मौसम की तरह बदल रही हैं, जिसको लेकर अंदरखाने कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई ऐसे कर्मचारियों को उच्च पद की सौगात मिल रही है, जिनके निलंबन का आदेश हो चुका था। ताजा मामला कार्यदायी संस्थाओं के काम को एक बार फिर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए जाने का है।
विज्ञापन

नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग का काम शहर की सफाई व्यवस्था का है, जिसके मुखिया नगर स्वास्थ्य अधिकारी हैं। लेकिन करीब चार महीने पहले कार्यदायी संस्थाओं का काम दो बार उनसे लेकर पर्यावरण अभियंता को दिया गया। अब अचानक पर्यावरण अभियंता से काम वापस लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दे दिया गया।
विज्ञापन

...और साइड लाइन हो गए नंबर टू
ओहदे के हिसाब से नगर में नंबर दो की हैसियत वाले अधिकारी इन दिनों साइड लाइन हैं। एक महीने पहले तक ये जो बताते थे, वही काम नगर निगम के मुखिया आगे बढ़ा देते थे। मगर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वह साइड लाइन हो गए और अब उनके अधिकार भी कम कर दिए गए। उनसे अधिक काम उनसे नीचे के अफसरों को दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित हो रहे थे अब दो पायदान ऊपर चढ़ गए
नगर निगम के जोन चार में तैनात एक अवर अभियंता को चार महीने पहले काम में लापरवाही पर निलंबित करने का आदेश दिया गया था। एक महीने पहले वे सहायक अभियंता पद पर प्रोन्नत हुए तो नगर निगम प्रशासन ने अपनी ओर से उन्हें एक पदोन्नति का तोहफा और दे दिया। उन्हें जोनल इंजीनियर की कुर्सी थमा दी गई। सवाल उठा तो प्रशासनिक अधिकार होने का हवाला देकर अफसरों ने खुद को बचा लिया। इसी तरह एक सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को 26 जनवरी को पुरस्कृत किया गया, जबकि उन्हें निलंबित करने की सिफारिश की गई थी।
...इस कुर्सी को लेकर चल रही जोड़तोड़
अभियंत्रण विभाग में बजट सील की कुर्सी को लेकर खूब जोड़तोड़ चल रही है। इस सीट की जिम्मेदारी जिस कर्मचारी के पास है, वह गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं। 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। अब इस वजनदार सीट को लेकर नगर निगम में खूब जोड़तोड़ चल रही है। करीब 12 जुगाड़ वाले बाबू इसी सीट पर जाना चाहते हैं।

कामकाज में बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था के तहत किया जाता है। कई बार निरीक्षण के दौरान अफसर की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी की गई। जिसके बाद काम में बदलाव किया गया।
- अजय द्विवेदी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed