{"_id":"6ad675c32059e1b0bc0dbb04","slug":"mayor-camp-office-opens-in-faizullaganj-grievances-heard-lucknow-news-c-13-lko1070-1973879-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज में खुला महापौर का कैंप कार्यालय, सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज में खुला महापौर का कैंप कार्यालय, सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
महापौर के पास समस्या लेकर पहुंचे बाढ़ पीड़ित।
लखनऊ। बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए महापौर का अस्थायी कैंप कार्यालय खोला गया है। सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम के जोनल अधिकारी अजीत राय के साथ यहां लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान राशन वितरण को लेकर महापौर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र परिवारों को कोटेदार के माध्यम से राशन मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। अगर कोई कोटेदार राशन देने में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। महापौर कार्यालय के कर्मचारी अब रोजाना सुबह 11 बजे के बाद इसी अस्थायी कैंप में बैठकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे।
प्रभावित परिवारों को एक महीने तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी दी जाएगी। महापौर ने कहा कि अब पानी कम होने के बाद लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इसलिए घरों और गलियों में सफाई और दवा के छिड़काव को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि संक्रमण और बीमारियों को रोका जा सके।