{"_id":"5c6a7973bdec2211df413bca","slug":"nagar-nigam-cleanliness-campaign-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शासन ने नगर निगम अफसरों की लगाई कड़ी फटकार, तो उठा 140 ट्रक कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने नगर निगम अफसरों की लगाई कड़ी फटकार, तो उठा 140 ट्रक कचरा
Mon, 18 Feb 2019 02:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
जोन 8 में खुले में पड़ा कचरा उठाती जेसीबी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कार्यालय की नाराजगी के बाद नगर निगम प्रशासन रविवार को जोन आठ में विशेष सफाई अभियान चलाया। इसमें 140 ट्रक कूड़ा, मलबा उठाया गया। इस दौरान नगर आयुक्त खुद मौजूद रहे और इलाकों का निरीक्षण करते रहे।
शनिवार को शहीद पथ और कटाई वाले पुल के आसपास गंदगी पर शासन से नगर निगम अफसरों को फटकार पड़ी थी, क्योंकि मुख्यमंत्री की फ्लीट उसी रास्ते से गुजरी थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने चार सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया था और एक बीट इंचार्ज का डिमोशन कर दिया था।
देर शाम सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर विशेष बैठक बुलाई गई और रात में सफाई का काम भी शुरू कराया गया। रविवार को जोन आठ में आने वाले शहीद पथ, कैंट क्षेत्र व वीवीआईपी रोड व उससे लगे इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
इसमें उन खाली प्लाटों से भी कचरा हटाया गया, जिनको आसपास वालों ने कूड़ा घर बन दिया था। नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि कचरे के साथ जहां कूड़ा या मलबा जमा था, उसे भी हटवाया गया। करीब 140 ट्रक मलबा और कचरा निकला है। अब हर रविवार को एक जोन में विशेष सफाई अभियान चलेगा। इस अभियान में तीन दर्जन से अधिक गाड़ियों को लगाया गया था।