फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NA

Lucknow News: सीएमओ समेत 16 अफसरों का रोका वेतन, जवाब-तलब

Fri, 20 Jan 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 20 Jan 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
NA
बलरामपुर। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के मामले में सीएमओ समेत 16 अफसरों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई के लिए ऑनलाइन व्यवस्था बनाई तो गई है, लेकिन अफसर निस्तारण को लेकर गंभीर नहीं है। डीएम डॉ. महेंद्र कुुमार ने इसकी समीक्षा की तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर आईं शिकायतों में से पांच मामलों का निस्तारण नहीं किया गया। ऐसे में वे डिफाॅल्टर की श्रेणी में आ गईं। ऑनलाइन माध्यम से आईं छह अन्य शिकायतें भी डिफाॅल्टर हो गईं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आईं 10 शिकायतों का भी निस्तारण नहीं किया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन



इन अफसरों का रुका वेतन
सीएमओ, डीटीओ, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, एलडीएम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, वाणिज्य कर उपायुक्त, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खनन अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तुलसीपुर, बीडीओ बलरामपुर, सहायक विकास अधिकारी श्रीदत्तगंज, पचपेड़वा व गैंसड़ी, मंडी समिति सचिव व बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीदत्तगंज का 13 जनवरी का वेतन रोक दिया गया है। ई डिस्ट्रक्टि मैनेजर प्रतीक नरेश ने बताया कि इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed