सत्ता में आए तो फिजूलखर्ची की करेंगे जांच: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने इटावा के चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज को तत्काल सरकारी नियंत्रण में लेने की मांग की है। उन्होंने कहा, वह सत्ता में आने पर आकस्मिक निधि व मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष की फिजूलखर्ची के सभी मामलों की जांच कराके दोषियों को सख्त कानूनी सजा दिलाएंगी।
मायावती ने बुधवार को एक बयान में कहा कि चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज को सपा परिवार के लोगों ने अपनी जागीर की तरह इस्तेमाल किया है।
सुप्रीम कोर्ट में यह सामने आया है कि इसे सपा परिवार के प्रमुख लोगों का एक ट्रस्ट चला रहा है जिसे 2003 में सपा सरकार ने आकस्मिक निधि से 100 करोड़ रुपये दे दिया।
न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी ने भी कही नियंत्रण में लेने की बात
न्यायालय द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी ने भी कहा है कि इस शिक्षण संस्थान को सरकारी नियंत्रण में ले लेना चाहिए। कोर्ट ने इस मामले में सपा सरकार को पांच सप्ताह के भीतर निर्णय लेने को कहा है।
उन्होंने कहा कि आकस्मिक निधि के पक्षपातपूर्ण व गलत इस्तेमाल के इस गंभीर मामले में सपा परिवार का बच पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि असंभव लगता है।
मायावती ने कहा कि सपा सरकार व सपा परिवार को और ज्यादा अपनी फजीहत कराने से बेहतर है कि वह पारिवारिक मोह त्यागकर इस डिग्री कालेज को तत्काल सरकारी नियंत्रण में लेकर उसका सही इस्तेमाल करे।