फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   My brother was killed by conspiring, the whole matter was changed

Lucknow News: साजिश रचकर मेरे भाई को मारा, पूरा मामला बदल दिया गया

Sun, 03 Sep 2023 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
My brother was killed by conspiring, the whole matter was changed
लखनऊ। भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की हत्या को लेकर उसके बड़े भाई विकास श्रीवास्तव ने शनिवार को फेसबुक पर लाइव होकर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जुआ-दारू को लेकर विवाद के बाद हत्या की बात गलत है। पुलिस ने पूरा मामला बदल दिया। साजिश रचकर उनके भाई को मारा गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का बेटा विकास किशोर भी साजिश का हिस्सा है।
वहीं, पुलिस ने जिन दो साथियों सौरभ रावत व अरुण प्रताप सिंह बंटी के बारे में बताया था कि वे वारदात से पहले मंत्री के आवास से चले गए थे। विकास श्रीवास्तव ने उन दोनों पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है और एसआईटी गठित करने की मांग की है।
विज्ञापन


...जब सवाल उठे, तब जागे अफसर

इस हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया था कि विकास किशोर वारदात के वक्त दिल्ली में था। लेकिन, हत्या में उसकी लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल हुआ। यह बात शुक्रवार सुबह ही साफ हो गई थी, लेकिन पुलिस ने तब विकास पर केस दर्ज नहीं किया। यहां तक कि प्रेसवार्ता में एडिशनल सीपी क्राइम आकाश कुलहरि ने केवल लाइसेंस निरस्तीकरण की बात कही थी। इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया तब शनिवार सुबह अफसर जागे और विकास पर केस दर्ज किया। एफआईआर दरोगा परवेज अहमद की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों पर भी लगा आर्म्स एक्ट



पुलिस ने तीनों आरोपी अंकुर वर्मा, शमीम और अजय रावत को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से वे जेल भेजे गए। वारदात के बाद पुलिस ने सिर्फ हत्या की धारा में केस दर्ज किया था। आरोपियों ने दूसरे के लाइसेंसी असलहे का वारदात में इस्तेमाल किया इसलिए कोर्ट में पेश करने से पहले उनपर आर्म्स एक्ट 3/27 भी लगाया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस विकास किशोर समेत अन्य कई लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जिस किसी के खिलाफ सुबूत मिलेंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed