फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mvaya will go up and down subway train

मवैया में ऊपर मेट्रो और नीचे गुजरेगी ट्रेन

Mon, 12 May 2014 02:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 May 2014 02:57 AM IST
विज्ञापन
Mvaya will go up and down subway train

मवैया में रेलवे पुल के ऊपर से मेट्रो गुजरेगी। यहां नीचे के ट्रैक से ट्रेन और उसके ऊपर से मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ऊंचाई करीब 60 फुट के लगभग होगी।

विज्ञापन


रेलवे पुल के ऊपर से मेट्रो ट्रैक का निर्माण और आसपास में रेलवे की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए जल्द ही एलएमआरसी और रेलवे अधिकारी बैठक करेंगे।

इसके बाद इसकी एनओसी के लिए आवेदन किया जाएगा। मवैया पुल के ऊपर से मेट्रो का गुजरता नजारा ऐसा होगा जो कि, मेट्रो रूट पर कहीं और देखने को नहीं मिलेगा।

पिछले दिनों में मेट्रो परियोजना की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा था कि मवैया के निकट रेलवे लाइन के ऊपर से प्रस्तावित मेट्रो लाइन के निर्माण के लिए रेलवे से अनापत्ति ले ली जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे की भूमि अर्जित करने के लिए रेलवे को विस्तृत मानचित्र तत्काल उपलब्ध कराया जाए।

इसके लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकर कर तत्काल इस पर काम शुरू करें।

एलएमआरसी से मिली जानकारी के मुताबिक, मवैया पुल की जमीन से ऊंचाई करीब 30 फुट है, इसके ऊपर करीब 15 फुट ट्रेन की ऊंचाई होती है।

उसके ऊपर से मेट्रो का ट्रैक बनाया जाएगा।

इस तरह से यहां मेट्रो जमीन से करीब 60 फुट ऊपर दौड़ेगी। इस तरह से मेट्रो में बैठ कर सफर करने वाले लोग नीचे ट्रेन गुजरते हुए देख सकेंगे।

ऐसे कई नजारे दिल्ली मेट्रो के रूट पर देखने को मिलते हैं।

हाल ही में डीएमआरसी ने कई रूटों पर एक मेट्रो ट्रैक के ऊपर से ही दूसरा मेट्रो ट्रैक बनाया गया। वहीं दिल्ली रेलवे स्टेशन के ऊपर से ट्रेन गुजरती है।

जबकि, भूमिगत में इसी रेलवे ट्रैक के नीचे से मेट्रो गुजरती है।

हाल ही में एक और ट्रैक बिछाया जा रहा है, जो कि पुराने ट्रैक के ऊपर से जाएगा।

एलएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि, बहुत जल्द ही रेलवे से इस संबंध में एनओसी ले ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed