फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muslims want 18 percent reservation in govt jobs.

यूपी सरकार से सौदे पर उतरे मुस्लिम, कहा- 18 फीसदी आरक्षण दो

Fri, 11 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Mar 2016 12:50 AM IST
सार

  • सपा सरकार को मुसलमानों को सरकारी नौकरियों में 18 फीसदी आरक्षण देने के वादे की याद दिलाई।
  • पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. नजमुल हसन गनी ने वादा खिलाफी में सपा व भाजपा को एक दूसरे का पूरक।
  • सत्ता में आने के बाद सपा व भाजपा दोनों ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए।

विज्ञापन
Muslims want 18 percent reservation in govt jobs.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंडियन मुस्लिम लीग ने सपा सरकार को मुसलमानों को सरकारी नौकरियों में 18 फीसदी आरक्षण देने के वादे की याद दिलाई।

विज्ञापन


पार्टी ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण देने के बजाए मुसलमानों को आईएसआई व आईएसआईएस के नाम पर जेलों में डाला जा रहा है।

बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. नजमुल हसन गनी ने वादा खिलाफी में सपा व भाजपा को एक दूसरे का पूरक बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सबका विकास, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करने, बेरोजगारी दूर करने व विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा किया था।

विज्ञापन

भाजपा व सपा दोनों ने पूरे नहीं किए वादे

Muslims want 18 percent reservation in govt jobs.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

जबकि, सपा ने बेगुनाह मुसलमानों की रिहाई, 27 फीसदी पिछड़ा वर्ग कोटे से मुस्लिम पिछड़ी जातियों को 10 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सपा व भाजपा दोनों ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए।

प्रदेश महासचिव सिफात अली खां ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने 6 दिसंबर 1992 व 26 जनवरी 1993 को देश के सामने बाबरी मस्जिद को अयोध्या में उसी जगह पर बनाने का वादा किया था।

इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अनीस अहमद कुरैशी, अतीकुर्रहमान खां, राहत अफरोज, प्रदेश सचिव इसरार अहमद एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed