UP: खामेनेई की हत्या पर फूट-फूटकर रोईं महिलाएं और पुरुष, शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे, लखनऊ में विरोध प्रदर्शन
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया मुसलमान लखनऊ में सड़कों पर उतरे। शिया मुस्लिम समुदाय के लोग खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे हैं। इस्राइल और US के हमलों में खामेनेई मारे गए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि "जिनके खून में गद्दारी है, उन्होंने खामेनेई को धोखे से मारा है, अगर एक खामेनेई मारा गया, तो हज़ार खामेनेई उठ खड़े होंगे। इस्राइल और अमेरिका धोखेबाज हैं।
यह भी पढ़ें: UP News: खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, प्रदर्शनों पर पुलिस के पैनी नजर
विस्तार
इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष एवं इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि इस्राइल और यूएस ने मिलकर एक स्वतंत्र देश ईरान पर हमला किया, उन्होंने स्कूलों को भी नहीं छोड़ा। इसकी हम निंदा करते हैं। वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ़ अब्बास नक़वी ने कहा कि खामेनेई दुनिया के सभी मुसलमानों का ख्याल रखने वाले नेता थे। आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि इस्राइल और यूएस ने किस तरह दहशतगर्दी फैलाई है।
लखनऊ में शिया समुदाय के लोग तीन दिन का मनाएंगे शोक
आयतुल्ला ख़ामेनई की शहादत पर घोषित तीन दिवसीय शोक के तहत शिया समुदाय के लोग अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस संबंध में मौलाना कल्बे जवाद ने तमाम उम्मते मुस्लिमा और इंसानियत परस्त लोगों से शोक में शामिल होने की अपील की है।
#WATCH | Lucknow, UP | On killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, Shia Religious Leader Maulana Saif Abbas says, "The attack carried out by Israel and America yesterday is called a terrorist attack. Today, it has plunged the entire Gulf into war, and you are all… pic.twitter.com/GDdvKVuB8S
— ANI (@ANI) March 1, 2026
'हम शहादत से नहीं डरते'
'ट्रंप आसानी से नहीं जीत सकते'
'यह इंसानियत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है'
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | On Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei killed in Israeli and US strikes, Shia cleric Maulana Syed Kalbe Jawad says, "...These are all cowards who martyred a leader who always helped the oppressed... Trump and Netanyahu have signed their… pic.twitter.com/jifCdTBl8v
— ANI (@ANI) March 1, 2026
बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी सब बंद
खामेनेई की मौत पर लखनऊ में शिया समुदाय के लोग तीन दिन तक शोक मनाएंगे। इसके चलते बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी सभी रविवार से ही बंद कर दिए गए हैं। कोई भी पर्यटक तीन दिन तक नहीं घूम पाएगा। बड़ा इमामबाड़ा पर ताला लगा दिया गया है। घूमने के लिए आए पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ रहा है। वह बाहर से ही फोटो खींचकर लौट रहे हैं। छोटे इमामबाड़े के पास दुकाने सभी बंद कर दी गई हैं। आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है।इजराइल-अमेरिका में सामने से लड़ने की हिम्मत नहीं- इमरान मसूद
#WATCH | Saharanpur, UP: On the killing of Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, Congress MP Imran Masood says, "The world has lost a brave leader...History will remember him as a brave leader, one who, despite numerous restrictions, worked to build his country. The loss… pic.twitter.com/RUi8XNeNQV
— ANI (@ANI) March 1, 2026