फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muslims leave claim on Ram janma bhoomi says vhp in dharma sabha

रामजन्मभूमि पर दावा छोड़ें मुस्लिम नहीं तो मथुरा और काशी भी लेंगे: विहिप

Mon, 26 Nov 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Muslims leave claim on Ram janma bhoomi says vhp in dharma sabha
धर्म सभा - फोटो : अमर उजाला

रामनगरी में विहिप की धर्मसभा में राममंदिर निर्माण को लेकर सरकार को न तो कोई अल्टीमेटम दिया, न ही निर्माण की तारीख की घोषणा की गई। हालांकि संतों ने मुस्लिम संगठनों व मुस्लिम वक्फ बोर्ड से रामजन्म भूमि पर दावा छोड़ने की अपील करने के साथ चेतावनी दी कि अगर अध्यादेश लाकर राममंदिर निर्माण शुरू कराया गया तो यह सिलसिला रामजन्मभूमि तक नहीं रुकेगा। मथुरा और काशी के विश्वनाथ मंदिर समेत उन हजारों मंदिरों के निर्माण की भी मांग होगी, जिन्हें तोड़कर मस्जिदें बनाई गई हैं।

विज्ञापन



अयोध्या में बड़ा भक्तमाल की बगिया में रविवार को आयोजित धर्मसभा की अध्यक्षता करते हुए परमानंद स्वामी ने कहा कि संत समाज और हिंदू बस यही चाहता है कि भाजपा मंदिर बनाने के लिए कानून लाए, बेहतर होगा कि मुस्लिम संगठन उससे पहले ही अयोध्या के इस स्थान पर अपना दावा छोड़कर इसे राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दें। इससे भाईचारा मजबूत होगा।
विज्ञापन


रामभद्राचार्य ने कहा- 11 दिसंबर के बाद अध्यादेश
जगदगुरु रामानन्दाचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने कहा- केंद्र सरकार 11 दिसंबर के बाद अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी। केंद्र के एक बहुत वरिष्ठ मंत्री से 23 नवंबर की रात बात हुई थी। उन्होंने कहा है कि 5 राज्यों में चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है। 11 दिसंबर के बाद पीएम व अन्य मंत्री बैठकर ऐसा निर्णय करेंगे जिससे मंदिर बनकर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने कहा- शीत सत्र में नहीं आएगा बिल

Muslims leave claim on Ram janma bhoomi says vhp in dharma sabha
अमित शाह - फोटो : ANI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संसद के शीतकालीन सत्र में बिल या इसके तुरंत बाद अध्यादेश लाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि राम मंदिर मामले में कोई निर्णय लेने से पहले पार्टी और सरकार जनवरी में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का इंतजार करेगी।

रामलला के पुजारी ने उद्धव से कहा- तोड़े हो तो मंदिर भी बनवाओ
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रविवार सुबह पत्नी व बेटे संग रामलला के दर्शन करने पहुंचे तो मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के सवाल पर अचकचा गए। पुजारी ने उद्धव से कहा- आप मंदिर तोड़वाए हो तो बनवाओ भी। पुजारी के सवाल पर उद्धव सिर्फ इतना ही कह पाए, जल्दी ही बनेगा।

ऐसा लगा मंदिर नहीं, जेल जा रहा हूं
‘बहुत पीड़ा हुई। ऐसा लगा कि मैं रामलला का दर्शन करने मंदिर नहीं, जेल जा रहा हूं। यह दुर्भाग्य की बात है। इसका अंत होना चाहिए।
- उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख
 

विहिप के चंपत राय बोले- जन्मभूमि का बंटवारा नहीं, पूरी जमीन चाहिए

Muslims leave claim on Ram janma bhoomi says vhp in dharma sabha
champat rai - फोटो : अमर उजाला
धर्मसभा में विहिप ने साफ कहा कि उसे राम जन्मभूमि का बंटवारा मंजूर नहीं होगा। विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि की पूरी जमीन चाहिए। इसमें से एक इंच भी जमीन मस्जिद के लिए नहीं देंगे। मुस्लिम इस जमीन पर अपना दावा छोड़ दें।

दोनों पक्षकारों ने कहा- विहिप किस हैसियत से मांग रही जमीन
विहिप के बयान पर रामजन्मभूमि/बाबरी मस्जिद के पक्षकारों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए सवाल दागा कि विहिप किस हैसियत से जमीन मांग रही है। वह कोर्ट में न पक्षकार है न ही सरकार। जमीन चाहिए तो सुप्रीम कोर्ट जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed