फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim women in gonda changed her son name

बेटे का नाम नरेंद्र मोदी रखने वाली मुस्लिम महिला ने बदला नाम, 23 को पैदा होने का दावा भी फर्जी

Thu, 30 May 2019 05:43 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 30 May 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
muslim women in gonda changed her son name
बेटे संग मैनाज - फोटो : amar ujala

मतगणना के दिन बेटे का जन्म बताकर उसका नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने वाली मुस्लिम महिला का दावा फर्जी निकला। छानबीन में कुछ और ही हकीकत सामने आई। दरअसल महिला का बेटा 23 मई को नहीं, बल्कि 12 मई को 12.59 बजे वजीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पैदा हुआ था। इस खुलासे के बाद बेटे के जन्म को लेकर महिला के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही उसने अपने बेटे को नाम भी बदल दिया है।

विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसपुर महरौर गांव की रहने वाली मुस्लिम महिला मैनाज पत्नी मुस्ताक ने 24 मई को यह दावा कर पूरे देश मे सुर्खियां बटोरी थी कि उसने 23 मई को जन्मे अपने बेटे का नाम देश के प्रधानमंत्री के नाम पर नरेंद्र दामोदर दास मोदी रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को जन्म देने वाली महिला मैनाज का कहना था कि उसने प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर अपने बेटे का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर रखा है। महिला ने यह भी दावा किया था कि उसका बेटा 23 मई को मतगणना के दिन पैदा हुआ है। नवजात के जन्म पर महिला के इस दावे की पड़ताल हुई तो बेहद चौंकाने वाला तथ्य सामने आया।

इस सच्चाई के मुताबिक मैनाज के बेटे का जन्म 23 मई को नहीं बल्कि 12 मई को 12.59 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज मे हुआ था। वजीरगंज सीएचसी पर कार्यरत डॉ भावना के मुताबिक 12 मई को वह ड्यूटी पर थी जब मैनाज बेगम पत्नी मुस्ताक प्रसव के लिए केंद्र पर भर्ती हुई थी। दोपहर 12.59 बजे मैनाज ने बेटे को जन्म दिया था। जन्म के समय जच्चा बच्चा दोनो पूरी तरह से स्वस्थ थे। यह पूरी सच्चाई स्वास्थ्य केंद्र के अभिलेखों मे दर्ज है।

महिला ने लिया यू टर्न, अल्ताफ अहमद रखा बेटे का नाम

इस सच्चाई का खुलासा होने के बाद प्रधानमंत्री के नाम पर अपने बेटे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी रखने का दावा करने वाली मुस्लिम महिला मैनाज ने भी यू टर्न ले लिया है। मैनाज ने कहा कि समाज उनपर दबाव बना रहा है कि बेटे का नाम नरेंद्र मोदी रखने पर भविष्य मे उसके सामने कठिनाई आएगी। इस पर उसने अपने बेटे का नाम अल्ताफ अहमद रखने का फैसला किया है।हालांकि मैनाज का कहना है कि वह बेटे का नाम मोहम्मद मोदी भी रखेगी।

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मीडिया में बटोरी थी सुर्खियां

23 मई को बेटे का जन्म बताकर व उसका नाम देश के प्रधानमंत्री के नाम पर नरेंद्र दामोदर दास मोदी रखने का दावा कर मैनाज ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसपुर महडौर की रहने वाली मुस्लिम महिला की इस पहल को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने हाथों हाथ लिया था और इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed