फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muslim personal law board to file review petition in Supreme Court against Ayodhya verdict

अयोध्या फैसला: सुप्रीम कोर्ट में आज पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकता है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

Fri, 06 Dec 2019 12:36 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Dec 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Muslim personal law board to file review petition in Supreme Court against Ayodhya verdict
हाजी महबूब - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि अयोध्या मामले में छह और पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की जाएंगी। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अयोध्या पर फैसले के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल कर सकता है। रिव्यू पिटीशन पर हाजी महबूब सहित मो. उमर, मौलाना महफूजुर्रहमान, बादशाह खान जैसे स्थानीय पक्षकारों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव जफरयाब जिलानी का कहना है कि छह वादियों की तरफ से पुनर्विचार याचिकाएं तैयार हैं और इन्हें अगले दो दिन में दायर कर दिया जाएगा। याचिका दायर करने की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले में जमीअत उलमा-ए-हिंद की तरफ से पहले ही पुनर्विचार याचिका दायर की जा चुकी है। ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने बीते रविवार को कहा था कि देश के 99 फीसदी मुसलमान सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब ने बुधवार को कहा कि वो छह दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में राममंदिर पर आए फैसले के विरोध में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके वकील राजीव धवन की तरफ से यह याचिका डाली जाएगी, अधिवक्ता व बाबरी एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी भी साथ रहेंगे। हाजी महबूब ने बताया कि पुनर्विचार याचिका पर अन्य मुस्लिम पक्षकार मोहम्मद उमर, मौलाना महफुर्जुररहमान, बादशाह खान के भी हस्ताक्षर है।

आपको बता दें कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वकील राजीव धवन ही रहेंगे। बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया था कि राजीव धवन की अगुवाई में 9 दिसंबर से पहले चार मुस्लिम पक्षकारों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। 

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव ने बयान में कहा कि बाबरी मस्जिद के स्वामित्व मामले में वरिष्ठ वकील राजीव धवन की सेवाएं बेमिसाल और अविस्मरणीय है। मौलाना ने कहा कि धवन ने पूरी ईमानदारी से मामले की पैरवी की। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ मुस्लिम समुदाय और देश के अमन पसंद एवं न्यायप्रिय नागरिक उनकी सेवाओं के लिये आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed