{"_id":"e4833893ec9c3c895eebbca341787200","slug":"muslim-league-shows-protest-in-ulema-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलमा कांफ्रेंस में हुआ हंगामा, मुस्लिम मजलिस के लोगों ने दिखाए काले झंडे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलमा कांफ्रेंस में हुआ हंगामा, मुस्लिम मजलिस के लोगों ने दिखाए काले झंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Aug 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा चारबाग स्थित रविंद्रालय में चल रही उलमा कांफ्रेस में हंगामा हुआ। यहां संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी हुई। उनको यहां पर काले झंडे दिखाए गए।
विज्ञापन
संघ के कथित आनुषांगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इस कार्यक्रम का विरोध करने के लिए मुस्लिम मजलिस संगठन से जुड़े कुछ लोग यहां पहुंचे। उनके द्वारा यह आरोप लगाया गया कि यह कार्यक्रम आरएसएस की साजिश के तहत हो रहा है।
विज्ञापन
विरोध करने वाले लोगों ने कहा कि वह आरएसएस की यह कोशिश कभी पूरी नहीं होने देंगे। उन्होंने कि इस उलमा कांफ्रेंस के द्वारा मुसलमानों को बरगलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
रविंद्रालय में कार्यक्रम शुरु होने के बाद एक स्कार्पियों गाड़ी से आठ से दस लोग काले झंडे और मुस्लिम मजलिस का झंडा लेकर रविंद्रालय पहुंचे। रविंद्रालय पहुंचने के बाद इन्होंने इंद्रेश कुमार के खिलाफ नारे लगाने शुरु कर दिए।
मुस्लिम मंच के लोगों ने इन लोगों को कक्ष के बाहर निकाला। बाहर निकाले जाने पर इनके बीच धक्का-मुक्की और कहासुनी भी हुई।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इंद्रेश ने कहा कि अमन के रास्ते में शैतान तरह-तरह के वेश बनाकर आता है। काला झंडा लेकर आने वाले भी शांति, एकता और इंसानियत के दुश्मन हैं, इन्हें बहुत गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
मालूम हो कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उलमा कॉन्फ्रेंस कर रहा है। इसमें प्रस्ताव पारित कर देश को दंगा, दहशत और आतंकवाद से मुक्त करने का आह्वान किया जाएगा।