फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muslim leaders welcome the highcourt order.

मदरसों में तिरंगा फहराने पर क्या कहते हैं मौलाना, जानें

Wed, 02 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Muslim leaders welcome the highcourt order.

मदरसों में तिरंगा फहराने को लेकर हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश का सभी ने स्वागत किया है। साथ ही कहा है कि आजादी से अब तक मदरसों में झंडा फ हराया जाता रहा है क्योंकि देश की आजादी में मदरसों का अहम रोल रहा है। बाकी जिन इमारतों व संगठनों द्वारा झंडा रोहण नहीं किया जाता, उनको निर्देश देने से बेहतर है कि कार्रवाई की जाए। अमर उजाला ने इस मसले पर कुछ मुस्लिम धर्म गुरुओं से बात की-

विज्ञापन


तिरंगे का सम्मान करना हर भारतीय का फर्ज
इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. कल्बे सादिक का कहना है कि भारतीय तिरंगे का सम्मान करना हर भारतीय का फर्ज है। देश में रहने वाला हिन्दू हो या मुसलमान सबकी पहचान इसी तिरंगे से है। फिर जो अपने देश की पहचान से दूर हो जाएगा वह अपने देश से भी दूर हो जाएगा। कोई शक नहीं कि मदरसों में तिरंगा पूरे सम्मान के साथ फहराया जाता है। इसके लिए भारतीयों को किसी आदेश की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


फरमान जारी करने का कोई मतलब नहीं
वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि भारतीय तिरंगा हर भारतीय के लिए गर्व व सम्मान का परचम है। मदरसों में हमेशा तिरंगा फहराया जाता रहा है क्योंकि आजादी की नींव ही मदरसों में रखी गई और मदरसों के उलमा का आजादी में बराबर का योगदान रहा। ऐसे में मदरसों में तिरंगा फहराने का फरमान जारी करने का कोई मतलब नहीं है। जो नहीं फहराते उन पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगा हमारी शान है, इसे फहराते रहेंगे

Muslim leaders welcome the highcourt order.

ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि भारतीय ध्वज को मदरसों में फहराने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश का सबको सम्मान करना चाहिए। मदरसा व सभी मुस्लिम इदारे तिरंगे का सम्मान करते हैं क्योंकि इस्लाम देश से मोहब्बत और उसके निशान-ए-परचम का सम्मान करने का सबक देता है। तिरंगा हमारी शान है इसे मदरसों में आजादी से अब तक फहराया जाता है और फहराया जाता रहेगा।

फैसला किस खातिर आया, यह समझ से बाहर
जबकि टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुर्रहमान वायजी का कहना है कि भारत में रहने वाले सभी भारतीय हैं और उनकी पहचान तिरंगे से है। अब वह मदरसा हो, चाहे स्कूल व संस्थान सभी जगह तिरंगा फहराया जाता है।

15 अगस्त व 26 जनवरी के दिन सभी जगह तिरंगे को सलामी के साथ खुशियां मनाई जाती हैं। अब हाईकोर्ट का मदरसों को लेकर आया फैसला किस खातिर आया है यह समझ से बाहर है। हम भारतीय हैं तिरंगा ही फहराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed