फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim leaders slam modi in one voice

बदल गई फिजा, मोदी पर बरसे मुस्लिम धर्मगुरु

Thu, 17 Apr 2014 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Apr 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
muslim leaders slam modi in one voice

मुसलमान सिर्फ और सिर्फ अल्लाह से डरता है, उसे किसी इंसान का खौफ कतई नहीं है। साथ ही मोदी जैसे सांप्रदायिक लोगों से देश के अमन पसंद लोग प्रेम कर ही नहीं सकते।

विज्ञापन


देश की जनता हमेशा सांप्रदायिक ताकतों की विरोधी रही है और रहेगी। यह दुनिया का अकेला ऐसा देश है जिसका लोकतंत्र सारे देशों से बड़ा है।

मौलाना या मोदी के कहने से पहले ही जनता जान चुकी है कि कौन कैसा है और उसके साथ कैसा सलूक करना है।

बुधवार को मौलाना कल्बे जव्वाद व भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बयान पर राजधानी के  कुछ बुद्धिजीवियों ने कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

'मुसलमान भोला नहीं, सब जानता है'

muslim leaders slam modi in one voice

(मौलाना आगा रूही वरिष्ठ शिया धर्मगुरु)

हर किसी को किसी दूसरे के बारे में ख्याल व्यक्त करने की पूरी आजादी है। मैं लंबे समय से राजनीति व चुनाव के दौरान बोलना बंद कर चुका हूं।

आप की गुजारिश पर इतना कहना चाहता हूं कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सबको इलेक्शन में हिस्सेदारी का हक हासिल है।

मुसलमान इतना भोला नहीं है कि उसे मुझ जैसे किसी उलमा या नेता के आदेश का इंतजार करना पड़े। हां, अगर इंतजार है तो उस मुसलमान को अपने घर में ही रहने की जरूरत है।

किसी से नहीं डरता मुसलमान

muslim leaders slam modi in one voice

(मौलाना इरफान मियां फरंगी महली, शहर काजी)

मुसलमान सिर्फ और सिर्फ अल्लाह से डरता है, अन्य किसी से नहीं। मुसलमान ही नहीं किसी भी धर्म के इंसान पर जुल्म करने वाला कभी मोहब्बत के लायक नहीं हो सकता।

जालिम हमेशा जालिम ही रहता है। छवि बदलना तो बहुरूपियों का काम है।

मुसलमानों के घाव पर मरहम लगाने से काम नहीं चलेगा, कोई भी दल व नेता मुसलमानों को बहका व बरगला नहीं सकता।

मुसलमान समझदार है और खुद फैसला करना जानता है।

विज्ञापन

मोदी से भाजपा को फायदा नहीं

muslim leaders slam modi in one voice

(मौलाना सैफ अब्बास नकवी, शिया चांद कमेटी)

मुसलमान सिर्फ अल्लाह से डरता है मोदी से नहीं। मुसलमानों के जान व माल का हाकिम खुदा है, कोई इंसान या सांप्रदायिक नेता नहीं।

2002 के गुजरात दंगे से मोदी शर्मिंदा नहीं हैं। मोदी भाजपा के लिए विनाश का कारण बनेंगे।

भाजपा नेताओं के अलग- अलग बयान और मोदी को लेकर खिंचाव साबित कर रहा है कि भाजपा अब खत्म हो जाएगी।

जितनी चमक दिखानी थी, शुरू में दिखा ली। चुनाव नतीजे भाजपा का कमल खिलने नहीं देंगे।

अमन पसंद को मोदी बर्दाश्त नहीं

muslim leaders slam modi in one voice

(नवाब जाफर मीर अब्दुल्ला, नवाब-ए-अवध के वंशज)

अमन पसंद को मोदी का चेहरा कतई बर्दाश्त नहीं हो रहा है। भाजपा में मोदी को सामने लाने से पार्टी के लोग दूर हुए हैं। आम वोटर भी भाजपा से कटा है।

मुसलमान तो खासकर भाजपा से किनारा कर चुका है। ऐसे में अमन पसंद देश का नागरिक ऐसे व्यक्ति को अपना नेता कभी नहीं चुन सकता जिस पर गुजरात में जुल्म का दाग हो।

उससे मुसलमान कभी प्रेम नहीं कर सकता। मोदी से मुसलमान डरता नहीं है बल्कि अमन पसंद लोग किनारा कर बचने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed