फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim leaders reaction on triple talaaq.

तीन तलाक के खिलाफ अध्यादेश से लोग निकाह करने से डरेंगे, मुस्लिम लीडरों ने गिनाई अच्छाई और खामियां

Wed, 19 Sep 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Sep 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
muslim leaders reaction on triple talaaq.

केंद्र सरकार की ओर से तीन तलाक पर पाबंदी लगाने वाले अध्यादेश पर ‘अमर उजाला’ ने देश की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले उत्तर प्रदेश के धर्मगुरुओं, ट्रिपल तलाक के खिलाफ काम कर रहीं मुस्लिम महिला एक्टिविस्ट्स और पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों से बातचीत की। जहां कुछ ने अध्यादेश का स्वागत  किया, वहीं कुछ ने सजा के प्रावधान को अलोकतांत्रिक माना। प्रभावित महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा का कोई प्रावधान न रखे जाने के लिए सरकार की आलोचना की।

विज्ञापन


अध्यादेश लोकतंत्र के लिए सही नहीं
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अध्यादेश लाकर तीन तलाक को अपराध बनाना लोकतंत्र के बुनियादी उसूलों के खिलाफ है। तीन तलाक पर बिल को विपक्षी पार्टियों और मुस्लिम संगठनों ने सलेक्ट कमेटी में भेजने और वहां से फैसला आने के बाद उसके मुताबिक कानून बनाने की मांग की थी। बिल के विरोध में देश भर में लाखों मुस्लिम महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया था। सरकार ने सभी की मांगों और विरोध को नजरअंदाज कर अध्यादेश पास किया, यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।

विज्ञापन

सुलह की गुंजाइश हो जाएगी खत्म

muslim leaders reaction on triple talaaq.
शाइस्ता अंबर - फोटो : amar ujala

ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने कहा, सरकार ने तीन तलाक पर अध्यादेश लाकर उसे अपराध बना दिया है, इससे पति व पत्नी के बीच सुलह की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। तलाक सामाजिक बुराई है, लेकिन इसे अपराध बनाने से लोग शादियां करने से ही डरने लगेंगे। कानून ऐसा होना चाहिए जिससे शौहर एक साथ तीन तलाक देने से डरे और सुलह की गुंजाइश भी बनी रहे। कानून में तीन तलाक को अवैध घोषित किया जाए, साथ ही दोनों को संबंध सुधारने का मौका दिया जाए। सरकार इसे अपराध घोषित न करे।

'कानून बनाना अच्छा लेकिन इसकी खामियां दूर करना ज्यादा जरूरी है'

muslim leaders reaction on triple talaaq.
मुस्लिम वीमेन लीग की महासचिव नाईश हसन - फोटो : amar ujala

मुस्लिम वीमन लीग की महासचिव नाईश हसन का कहना है कि तीन तलाक के खिलाफ कानून बनना अच्छा है, लेकिन इसकी खामियां दूर करना ज्यादा जरूरी है। हमारी मांग बिल में सुधार की थी लेकिन उसे नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं, इस अध्यादेश में तीन साल की सजा का प्रावधान ज्यादा है, इसे कम किया जाए। पति को अगर जेल हो जाएगी, तो पीड़ित महिला और उसके बच्चों का गुजारा कैसे होगा, यह साफ नहीं है। सरकार महिला की आर्थिक समस्या का हल भी निकाले।

विज्ञापन

गुजारे-भत्ते का क्या होगा?

muslim leaders reaction on triple talaaq.
बज्म-ए-ख्वातीन की अध्यक्ष बेगम शहनाज सिदरत - फोटो : amar ujala

बज्म-ए-ख्वातीन की अध्यक्ष बेगम शहनाज सिदरत ने कहा, अध्यादेश से एक साथ तीन तलाक देने के मामलों में कमी आएगी। हमारी लड़ाई तलाकशुदा महिलाओं व उनके बच्चों को आर्थिक मदद दिलवाने की भी है। वहीं, एक साथ तीन तलाक की केवल शिकायत पर ही पति को जेल भेज देना ठीक नहीं है। गिरफ्तारी से पहले जांच करने और अदालत में मामला जाने के बाद सरकारी खर्च पर महिलाओं को वकील मुहैया कराने का प्रावधान अध्यादेश में शामिल है या नहीं, इसका खुलासा होना चाहिए।

सरकार ने बता दिया, वह मुस्लिम महिलाओं के साथ

muslim leaders reaction on triple talaaq.
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी का कहना है कि तीन तलाक पर अध्यादेश मुस्लिम महिलाओं की जीत और कट्टरपंथी मौलानाओं की हार है। ट्रिपल तलाक की वजह से मुस्लिम महिलाओें पर सदियों से अत्याचार होता रहा है। तलाक के बाद बच्चों की जिम्मेदारी भी महिलाओं को उठानी होती थी। सरकार ने महिलाओं की तकलीफ को महसूस किया और सख्त कानून बनाया। सरकार ने अध्यादेश लाकर साफ कर दिया है कि वह मुस्लिम महिलाओं के साथ खड़ी है।

'कानून को न मानने के दोषी व्यक्ति को सजा होनी ही चाहिए'

muslim leaders reaction on triple talaaq.
मौलाना सैफ अब्बास - फोटो : amar ujala

शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी का कहना है कि अध्यादेश स्वागत योग्य है। इसमें देश के संविधान के मुताबिक कानून का उल्लंघन करने वालों को सजा का प्रावधान है। ऐसे में किसी भी कानून को न मानने के दोषी व्यक्ति को सजा होनी ही चाहिए। अध्यादेश लाने का मकसद महिलाओं को सुरक्षा देना है। अध्यादेश में जिन बिंदुओं को लेकर संशय है, सरकार को चाहिए कि उनमें सुधार करे। जो कानून बनाए जाएं, उनमें सभी की सहमति होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed