फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muslim kaji find solution of three divorce

इस तरह खोजा जा रहा है 'तीन तलाक' का तोड़

Thu, 03 Dec 2015 01:15 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
muslim kaji find solution of three divorce

मुसलिम समाज में ‘तीन तलाक’ से टूट रही रिश्तों की डोर को बचाने की कवायद शुरू हो गई है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय इस्लामिक अकादमी ने मुफ्तियों के पैनल का गठन किया है।

विज्ञापन


नायब शहरकाजी और इल्मी अकादमी के अध्यक्ष मौलाना मतीनुल हक ओसामा ने बताया कि एक साथ तीन तलाक को शरीयत में अच्छा अमल नहीं समझा गया है। इसके बावजूद जब मियां-बीवी में रिश्ता निभाना नामुमकिन हो जाए तो तीन तलाक के बजाय एक तलाक ही दिया जाए।
विज्ञापन


इस एक तलाक में भी तलाक-ए-रजयी को प्राथमिकता दी जाए। बाद में तलाक-ए-बायन को चुना जाए। दोनों तरह से एक बार में एक ही तलाक दिया जाए। इसके बाद सुलह होने पर रिश्ता दोबारा कायम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है तीन तलाक का तोड़

muslim kaji find solution of three divorce

उन्होंने बताया कि तलाक-ए-रजयी में तीन महीने के अंतराल में दोबारा पति तलाक रद कर सकता है। इसके लिए उसे दोबारा निकाह करने की जरूरत नहीं है। वहीं, तलाक-ए-बायन में भी एक बार तलाक दिया जाता है।

इस तलाक को रद करने के लिए पत्नी के साथ दोबारा निकाह करना पड़ता है। इन दोनों तरीकों में एक-एक बार तलाक देने में पति-पत्नी के बीच दोबारा साथ रहने की गुंजाइश रहती है। इसके बावजूद बात न बनने पर तीन महीने के अंतराल में दूसरा और फिर तीसरा तलाक दिया जा सकता है। तीन तलाक के बाद पत्नी -पति के लिए दोबारा साथ रहने की गुंजाइश खत्म हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed