फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: धूमधाम से मनाया जा रहा ईद उल अजहा, नमाज पढ़कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी, एक-दूसरे को बधाई दी

Mon, 17 Jun 2024 07:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Jun 2024 07:04 PM IST
सार

ईद उल अजहा का त्योहार प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ी और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।

विज्ञापन
Muslim community offer prayer on bakreed and wishes each other.
lucknow - फोटो : amar ujala

अल्लाह के हुक्म से हजरत इब्राहिम की ओर से पेश की गई अजीम कुर्बानी को याद करते हुए सोमवार को राजधानी में मुसलमानों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत से अदा की। शहर की तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में कुर्बानी के जज्बे के साथ लाखों सिर अल्लाह की बारगाह में सजदे में झुक गए। ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद में हजारों की तादात में मुसलमान नमाज में शामिल हुए।



वहीं, शिया समुदाय ने आसिफी मस्जिद में नमाज अदा की। इस दौरान देश व प्रदेश में अमन, भाईचारे, बेरोजगारी दूर होने के साथ ही बारिश के लिये दुआ मांगी गई। नमाज के बाद मुसलमानों ने अल्लाह की राह में कुर्बानी देकर हजरत इब्राहिम अलै. और हजरत इस्माइल अलै. की कुर्बानी की याद को ताजा किया।

पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सपा विधायक रविदास मेहरोत्र ने ईदगाह पहुच कर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। 

ईद-उल-अजहा पैगम्बर हजरत इब्राहिम अलै. की उस अजीम कुर्बानी की याद दिलाता है जिसमें उन्होंने अल्लाह के हुक्म से अपने प्यारे बेटे हजरत इस्माईल अलै. की सहमति से उनकी कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटे। उसी कुर्बानी की याद में सोमवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया।

ऐशबाग ईदगाह, आसिफी मस्जिद और टीले वाली मस्जिद में सबसे बड़ी जमात में नमाज अदा की गई। ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। खुतबे से पहले मौलाना फरंगी महली ने हजरत इब्राहिम अलै. की कुर्बानी पर रोशनी डाली। मौलाना ने कहा कि कुर्बानी दो नबियों हजरत इब्राहीम और हजरत इस्माईल की यादगार है। ईद उल अजहा कुर्बानी और अमन का पैग़ाम देती है।

गले मिलकर दी बधाई
ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। छोटे छोटे बच्चों ने भी नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।

योगी ने ईद-उल-अजहा की बधाई दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार सभी को मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है।

Muslim community offer prayer on bakreed and wishes each other.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के तहसीनगंज स्थित शिया जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज़ अदा कराते शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ़ अब्बास और अन्य।

Muslim community offer prayer on bakreed and wishes each other.
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा करते नमाजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim community offer prayer on bakreed and wishes each other.
- फोटो : amar ujala
टीले वाली मस्जिद पर बकरीद की नमाज अदा करते सुन्नी समुदाय के लोग।
विज्ञापन
Muslim community offer prayer on bakreed and wishes each other.
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर में बकरीद की नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed