फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Music stars shine on stage

Lucknow News: मंच पर चमके संगीत के सितारे

Thu, 29 Jan 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Music stars shine on stage
संत गाडगे प्रेक्षागृह में प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के 79 विजेताओं को सम्मानित किया गया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित उल्लास उत्सव के तहत बुधवार को संत गाडगे प्रेक्षागृह में प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के 79 विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान संगीत प्रतिभाएं निखरकर सामने आईं। सबसे अधिक वाराणसी के 13 प्रतिभागियों ने दिलों पर राज किया। आठ विजेताओं के साथ लखनऊ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, प्रभावी संगीत के लिए स्वर और लय ही काफी नहीं है, इसमें भावों का होना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र के सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी और अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 1100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गोरखपुर, कानपुर, सहारनपुर, अयोध्या, बहराइच, बांदा, प्रयागराज मुरादाबाद आदि जिलों के प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियों से गुरुओं की वाहवाही पाई। अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






लखनऊ के इन सितारों का हुआ सम्मान

विजेता वर्ग स्थान विधा

रतन श्री बाल प्रथम सुषिर वाद्य-बांसुरी

अथर्व मिश्रा बाल प्रथम शास्त्रीय गायन-ख्याल तराना

विधि जोशी किशोर प्रथम शास्त्रीय नृत्य - कथक

सत्यम त्रिपाठी युवा प्रथम सुषिर वाद्य - बांसुरी

पवन चौधरी युवा प्रथम अवनद्ध वाद्य - तबला

दृष्टि पांडेय बाल तृतीय सुगम संगीत - गजल

तत्सत तिवारी बाल तृतीय अवनद्ध वाद्य - तबला

अंकुश निर्मल युवा तृतीय सुगम संगीत - गजल







जिलों के इतने सितारे चमके

वाराणसी- 13 प्रतिभागी

मेरठ- 7 प्रतिभागी

गाजियाबाद - 6 प्रतिभागी

बरेली- 6 प्रतिभागी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed