फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murderous attack on ex-army man in property dealing dispute

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद में पूर्व सैन्यकर्मी पर कातिलाना हमला

Wed, 29 Jan 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Murderous attack on ex-army man in property dealing dispute
प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद में पूर्व सैन्यकर्मी पर कातिलाना हमला
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित गहमर इन होटल में दावत के लिए बुलाकर 25 जनवरी की रात पूर्व सैन्यकर्मी विनय सिंह पर होटल मालिक जगजीत सिंह व उसके दो साथियों सोहन सिंह व जैनुल खान ने जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने उनको पिस्टल की बट, बेल्ट व डंडे से पीट दिया। फिर अधमरी हालत में होटल के बाहर फेंक दिया। गंभीर हालत में विनय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के पीछे प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार के वर्चस्व का विवाद बताया गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के करहिया गांव निवासी अन्नु प्रताप सिंह होटल कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता विनय सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और पीजीआई इलाके के वृंदावन सेक्टर 10 सी में रहते हैं। पिता के परिचित करहिया गांव निवासी जगजीत सिंह उर्फ नचक भी अपने साथियों गाजीपुर जनपद के गहमर निवासी सोहन व जैनुल के साथ प्रॉपर्टी का काम करते हैं।
विज्ञापन


अन्नु प्रताप के अनुसार, 25 जनवरी की रात तीनों ने उनके पिता को मिलने के लिए होटल बुलाया। वहां सभी ने शराब पी। इसके बाद किसी बात पर विवाद हो गया। एक परिचित ने फोन कर उन्हें बताया था कि उनके पिता घायल अवस्था में होटल के बाहर पड़े हैं और वह उनको कमांड अस्पताल लेकर जा रहे हैं। खबर पाकर अन्नु प्रताप वाराणसी से लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती हैं घायल सैन्यकर्मी

इस बीच विनय सिंह को कमांड अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्नु प्रताप ने बताया कि पिता की हालत गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती हैं। 26 जनवरी को उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed