फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murderer of vivek tiwari blame police caption in press conference

विवेक हत्याकांड के आरोपी पुलिस कांस्टेबल की दलील, नहीं दर्ज हो रही मेरी एफआईआर

Sat, 29 Sep 2018 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Sep 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
murderer of vivek tiwari blame police caption in press conference

शनिवार तड़के लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में दो पुलिसकर्मियों द्वारा एपल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। विवेक हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए प्रशांत ने कहा कि उच्च अधिकारी दबाव के चलते उसका मुकदमा दर्ज नहीं कर रहे, जबकि उसने सुबह ही तहरीर दी थी।

विज्ञापन


पढ़ें-विवेक हत्याकांड: पीड़ित परिवार को मुआवजा व पत्नी को नौकरी का आश्वासन
विज्ञापन


घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रशांत ने कहा कि वह सिर्फ विवेक को पिस्टल से धमकाना चाहता था, लेकिन गाड़ी का धक्का लगने से वह गिर गया और गोली चल गई। उसे अपने बचाव का पूरा मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पुलिसकर्मी के साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी, जो कि स्वयं महिला कॉन्स्टेबल है। उसने कहा कि हमें अपने बचाव के लिए पिस्टल दी गई है। खुद डीजीपी साहब ने हमें कई बार यह निर्देश दिए हैं। दोनों ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात करने आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed