फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder of youth in party

दावत खाने गये युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 30 Oct 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Murder of youth in party
हसनगंज के मदेयगंज स्थित बप्पा मैरिज लॉन में दावत खाने गए तौफीक (30) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शादी समारोह में खाने के दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था।
विज्ञापन

अचानक चाकूबाजी से भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो आरोपियों जाकिर और राजू को गिरफ्तार कर तौफीक व घायल हमलावर जफर को ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां डॉक्टरों ने तौफीक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह के मुताबिक, बड़ी पकरिया निवासी तौफीक का मोहल्ले के जफर व उसके भाइयों से नशे के लिए 300 रुपये मांगने को लेकर विवाद था।
चार महीने पहले तौफीक के भाई तहजीब ने हसनगंज थाने में जफर, उसके भाई जाकिर, इस्माइल, राजू और अहमद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। इसे लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी। शुक्रवार को बप्पा मैरिज लॉन में खदरा निवासी इरफान की शादी थी। खाने के दौरान तौफीक व जफर में गाली गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर तौफीक ने प्लेट फेंककर चाकू से जफर पर हमला कर दिया। यह देख जफर के भाई जाकिर व राजू ने तौफीक को दबोच लिया। इसके बाद जफर ने चाकू छीनकर तौफीक के पेट व सीने में पर कई वार कर दिए।
खून से लथपथ तौफीक गिर पड़ा और ट्रॉमा में उसकी मौत हो गई। एसीपी महानगर सैय्यद अली अब्बास के मुताबिक, राजू और अहमद की तलाश की जा रही है।
पूछताछ में जाकिर व राजू ने भी पुराने विवाद को लेकर झगड़ा शुरू होने की बात कही है। जाकिर का कहना है कि इस्माइल और अहमद लॉन में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed