फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder of woman

महिला की गोली मारकर हत्या, बेटे पर शक

Sat, 29 Jun 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Murder of woman
क्राइम की खबर के साथ गुडम्बा में महिला की गोली मारकर हत्या घटना स्थल पहुचे एसएसपी
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को देखकर भागने लगा बेटा, दौड़ाकर दबोचा गया
विज्ञापन

गुडंबा के गढ़ी इलाके में शुक्रवार देर रात 45 वर्षीय प्रेमा यादव की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पर इंस्पेक्टर रीतेंद्र प्रताप सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे तो प्रेमा का बेटा देवेंद्र मौके से भागने लगा।
पुलिस ने उसे संदिग्ध मानते हुए दबोच लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि देवेंद्र शराब का लती है और अक्सर शराब पीकर परिवारीजनों से झगड़ा व मारपीट करता है। परिवारीजनों का कहना है कि शुक्रवार रात भी उसका मां से झगड़ा हुआ था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि वारदात रात करीब 11 बजे हुई। प्रेमा यादव तीन बेटे जितेंद्र, सुवेंद्र और देवेंद्र व चार बेटियों रजनी, लालवती, निशा और सोनी के साथ रहती हैं। उनके पति प्रेम शंकर यादव की पांच साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमा का बेटा देवेंद्र शराब का लती है। शुक्रवार शाम वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया। प्रेमा ने उसे टोका तो वह झगड़ा करने लगा। उसने गाली-गलौज की। विरोध पर मां को पीट दिया।
नशे की हालत में उसने प्रेमा के सिर पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली आरपार हो गई। प्रेमा चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ीं। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देवेंद्र भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।
हालांकि, देवेंद्र की बहन लालवती के मुताबिक वह घर पर ही नहीं था। उसने बताया कि रात को वह मकान की पहली मंजिल पर खाना पका रही थी जबकि बाकी बहनें छत पर लेटी थीं। उसने बताया कि मां रोटी देने नीचे गई तभी गोली चलने की आवाज आई।
वह नीचे भागी तो मां को खून से लथपथ पड़ा देख होश उड़ गए। उसने बताया कि बड़ा भाई जितेंद्र अपनी बुआ के घर चिनहट गया था। सुवेंद्र घर पर जबकि देवेंद्र खेतों में था। इंस्पेक्टर का कहना है कि देवेंद्र शराब के नशे में धुत होकर रोजाना परिवारीजनों और आसपास के लोगों से झगड़ा व मारपीट करता रहता है।

उस पर स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी रंगराजन की हत्या का भी आरोप है। पुलिस ने उसे खिलाड़ी की हत्या के मामले में पकड़कर जेल भेजा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed