फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of property dealer

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Thu, 14 Oct 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
murder of property dealer
लखनऊ/बाराबंकी। लखनऊ के नगराम इलाके से लापता प्रॉपर्टी डीलर की 10 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में बाराबंकी में हत्या कर दी गई। बुधवार को बाराबंकी के बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर कोठी इलाके में जमीन का सौदा करने गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के ग्राम गुमवाखेड़ा निवासी राजकुमार वर्मा (40) का शव बुधवार शाम बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र में दरियाबाद मार्ग के कसरैलाडीह के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। चरवाहों से सूचना पाकर एसओ संतोष कुमार सिंह और कोठी एसओे मुन्ना कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसओ ने शव की शिनाख्त राजकुमार वर्मा के रूप में की। एसओ ने बताया कि राजकुमार मंगलवार को दिन में तीन बजे से लापता था। उसके परिवारीजनों ने थाने में तहरीर देने के साथ ही लखनापुर गांव निवासी संजय वर्मा को नामजद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार रात ही संजय वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राजकुमार की हत्या करने की बात कुबूल कर ली। संजय ने कुबूला कि उसने राजकुमार से करीब एक साल पहले 10 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। वह रकम लौटा नहीं पा रहा था। मंगलवार सुबह राजकुमार तगादा करने उसके घर पहुंचा तो वहां शाम को देने का वादा करके उसको इधर-उधर घुमाने लगा। फिर रात में उसका गला रस्सी से कस दिया और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या करने के बाद शव बदोसरांय इलाके में झाड़ियों में फेंक दिया। मृतक के परिवारीजनों ने कोठी थाना सहित लखनऊ के नगराम थाने में भी तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे न देता, मार क्यों दिया
घटनास्थल पर पहुंचे मृतक राजकुमार के पिता महेश प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल था। बार-बार वह पुलिसकर्मियों से पूछ रहे थे कि साहब मेरे लड़के का कुसूर क्या था। उसे पैसे नहीं देने थे तो न देता मगर मेरा इकलौता बेटा तो आज हमारे बीच होता। राजकुमार ही पूरे परिवार का खर्च उठाता था। अब उसकी मौत के बाद इस परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पैसों के लेन-देन में की गई हत्या
लखनऊ के नगराम इलाके के प्रॉपर्टी डीलर का शव बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र में मिला है। जांच में पैसे के लेनदेन में उसकी हत्या करने की बात सामने आ रही है। यह व्यक्ति कोठी क्षेत्र में अपने परिचित से मिलने आया था। घटना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में और कोई शामिल है या नहीं, यह बातें जांच के बाद सामने आ सकेंगी।
- मनोज पांडेय, एएसपी दक्षिणी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed