फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of lady

गोसाईंगंज में दिव्यांग महिला की गला रेत कर हत्या

Mon, 18 Jan 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
murder of lady
गोसाईंगंज। गोसाईंगंज के अमेठी स्थित शहजादपुर निवासी दिव्यांग रेखा अवस्थी (45) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में रेखा का खून से सना शव देखकर परिवारीजनों व पुलिस को सूचना दी। डीसीपी दक्षिण रवि कुमार, एडीसीपी सुरेशचंद्र रावत व प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। पुलिस के मुताबिक, मृतका के भाइयों ने तहरीर देकर एक प्रॉपर्टी डीलर व उसके भाइयों पर संदेह जताया है। लेकिन पुलिस ने अज्ञात केखिलाफ केस दर्ज किया है। मामला रुपये का लेनदेन का लग रहा है। फिलहाल पुलिस करीबियों पर भी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज प्रवीण मलिक ने बताया कि दिव्यांग रेखा अवस्थी अपने भाई प्रदीप कुमार उर्फ अन्नू अवस्थी व संदीप कुमार उर्फ आशू के साथ अमेठी स्थित शहजादपुर में रहती थी। दिव्यांग व उसके भाई अविवाहित थे। पिता कृष्ण कुमार अवस्थी व मां का निधन काफी पहले हो चुका है। शनिवार रात में रेखा की हत्या की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह खून से सना उसका शव घर से दो सौ मीटर दूर सरवन रावत के बाग में मिला। मृतका के छोटे भाई प्रदीप कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीसीपी व एडीसीपी डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक व सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से पूछताछ की गई। खोजी कुत्ता मृतका के घर से वारदात स्थल तक ही गया। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी की रकम हड़पने वालों पर लगाया आरोप
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, मृतका के भाई प्रदीप की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उनकी गुडंबा में कुछ जमीन थी जिसे गांव के ही सगे भाइयों सलमान व खुर्शीद को बेचा था। वे उसकी रकम नहीं दे रहे थे जिसे लेकर अक्सर विवाद होता था। दोनों भाइयों ने धमकी भी दी थी। पीड़ित ने सलमान व खुर्शीद पर हत्या का शक जताया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के करीबी भी शक के घेरे में
दिव्यांग रेखा की हत्या में उसके भाई ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर संदेह जताया है। वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मृतका के करीबी भी संदेह के घेरे में हैं। हालांकि पुलिस ने अभी उनमे से किसी को हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस के एक अधिकारी का दावा है कि पुलिस घटना के खुलासे के करीब है। दरअसल कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं जिससे पुलिस कातिल को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। लिहाजा पुलिस साक्ष्यों को जुटाने मे लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed