फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of five years old girl

पांच साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
murder of five years old girl
लखनऊ के माल क्षेत्र के मवई बसंतपुर गांव में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसे पड़ोसी युवक बहलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने हत्या कर शव को झाड़ियों छिपा दिया। परिवारीजनों को बच्ची का देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। उसका शव झाड़ियों में मिला। मृतक मासूम की मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है। गांव में एहितयात के तौर पर कई थानों की पुलिस व पीएसी भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम सात बजे क्षेत्र के मवई गांव में रहने वाले किसान की पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी राजेश की नजर उस पर पड़ी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला राजेश उसे टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। मासूम को ले जाते हुए गांव के व पड़ोस के गांव के लोगों ने देखा था। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव
पुलिस ने बच्ची का शव आरोपी की निशानदेही पर गांव से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों से बरामद किया है। पुलिस ने बवाल की आशंका के चलते रात में ही बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि बच्ची के शव पर जाहिर चोट के निशान नहीं पाए गए है। रेप की स्थिति नहीं पाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में थी देवी पूजा, रात में निकासी में जुटे थे लोग
मवई गांव में सोमवार रात देवी की निकासी पूजा हो रही थी। देर शाम लगभग आठ बजे लोगों की चहल-पहल के बीच गांव के राजेश रैदास को ग्रामीणों ने बच्ची को लेकर गांव के बाहर जाते हुए देखकर पूछा कि इसे कहां लिए जा रहे हो। उसने कहा, टॉफी दिलाने लिए जा रहे हैं। उसके बाद बच्ची घर वापस नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भागने की तैयारी कर रहे राजेश को दबोच लिया। उसने हत्या करने की बात कुबूल की। मृत बच्ची की नाक से खून रिस रहा था और गले में चोट के निशान थे।

बच्ची की मां से बदला लेने के लिए की हत्या
ग्रामीणों के मुताबिक, हत्यारे राजेश और मृतक बच्ची का घर आमने-सामने है। आरोपी की उसकी पत्नी से काफी दिनों से अनबन चल रही है जिसके कारण वह मायके में रह रही है। उसे यह शक था कि उसकी पत्नी को बच्ची की मां ने ही बहका रखा है। इसलिए उसका परिवार टूट रहा है। उसकी पत्नी मायके से वापस नहीं आ रही है। इस बात का बदला लेने के लिए उसने बच्ची की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed