{"_id":"64726498cbc258648d0defc4","slug":"murder-of-e-ricksha-driver-dead-body-thrown-in-river-lucknow-news-c-13-lko1018-259440-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ई-रिक्शा चालक की पीटकर हत्या, हाथ-पैर बांध फेंका गोमती में शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ई-रिक्शा चालक की पीटकर हत्या, हाथ-पैर बांध फेंका गोमती में शव
Sun, 28 May 2023 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 28 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा की हरदा काॅलोनी से लापता ई-रिक्शा चालक बबलू रावत (28) की पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह बसहरी घाट पुल के नीचे गोमती में उसका शव उतराता मिला। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक का ई-रिक्शा बरामद कर लिया है। आशंका है कि रंजिश में वारदात अंजाम दी गई है। हरदा काॅलोनी निवासी बबलू रावत (28) शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा से सवारी लेकर उनई गांव स्थित दुर्गा मंदिर गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया था। रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू कर दी थी। तब परिजनों ने थाने पर सूचना दी थी। इधर शनिवार सुबह बसहरी घाट पुल के नीचे नदी में युवक का शव मिला। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की बबलू के रूप में पहचान की। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सिर व शरीर में चोट के निशान हैं। लिवर भी फट गया। चोटों से आशंका है कि पीट-पीटकर बबलू को मार दिया गया। एडीसीपी नॉर्थ एआर शंकर ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रंजिश में वारदात की आशंका
बरामद शव के हाथ पैर बंधे थे। इससे आशंका है कि तीन से चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। हाथ-पैर बांधकर उसको पीटा। जान निकल जाने के बाद नदी में फेंक दिया। शायद हाथ पैर इसलिए बांधे, जिससे अगर जिंदा रहने की कोई गुंजाइश बची हो तो वह नदी के बाहर न निकल पाए। आशंका है कि किसी रंजिश के चलते बबलू को मारा गया।
विज्ञापन
रंजिश में वारदात की आशंका
बरामद शव के हाथ पैर बंधे थे। इससे आशंका है कि तीन से चार लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। हाथ-पैर बांधकर उसको पीटा। जान निकल जाने के बाद नदी में फेंक दिया। शायद हाथ पैर इसलिए बांधे, जिससे अगर जिंदा रहने की कोई गुंजाइश बची हो तो वह नदी के बाहर न निकल पाए। आशंका है कि किसी रंजिश के चलते बबलू को मारा गया।
विज्ञापन