फार्म हाउस के दिव्यांग गार्ड की ईंट से कूंचकर हत्या, खून से लथपथ शव देख उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल में गोपरामऊ गांव स्थित शाह आलम के फार्म हाउस के दिव्यांग सुरक्षाकर्मी रामदेव मौर्या (55) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका शव फार्म हाउस के पश्चिमी गेट पर खून से लथपथ पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। फार्म हाउस के मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र के मुताबिक, गोंडा के तरबगंज स्थित खजरी निवासी रामदेव मौर्या गोपरामऊ स्थित शाह आलम के फार्म हाउस की रखवाली करता था।
रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने ईंट से कूंचकर उसकी हत्या कर शव फार्म हाउस के पश्चिमी गेट पर फेंक दिया। सुबह रैथा गांव निवासी श्रीकेशन ने गेट पर खून से लथपथ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। तत्काल गांव व पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
हत्या के मामले में कुछ अहम सुराग लगे हाथ
मौके पर माल व मड़ियांव थाने की पुलिस पहुंची। कुछ देर में मालिक शाह आलम भी पहुंच गए। पुलिस को कुछ दूरी पर हत्या में इस्तेमाल खून से सनी ईंट मिल गई।
पुलिस ने ईंट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्यारों को दबोच लिया जाएगा।
दो दिन पहले रामदेव का मड़ियांव के बौरूमऊ गांव में किराए पर कमरा लेकर रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। उसने रामदेव को जान से मारने की धमकी दी थी। वारदात के बाद जब पुलिस को जानकारी हुई तो उसकी तलाश शुरू की गई।