फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of bsp leader,case on sp leader

UP:बसपा कार्यकर्ता की गला काटकर हत्या,सपा नेता पर केस

Mon, 27 Jul 2015 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला,गोंडा Updated Mon, 27 Jul 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
murder of bsp leader,case on sp leader

छपिया थाना क्षेत्र के करमा गांव में शनिवार देर रात जमीन की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने बसपा कार्यकर्ता की सोते समय गला काटकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में रविवार सुबह मनकापुर-बभनान मार्ग के करमा चौराहे पर ग्रामीणों ने रास्ता जाम करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इसी बीच गौरा विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी प्रभात वर्मा समेत अन्य पार्टी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस पर वे शांत हो गए। इस मामले में छपिया थाने में सपा नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के करमा गांव के मजरा कुर्मी पुरवा का रहने वाले जिलेदार ने बताया कि उसका बड़ा भाई फौजदार वर्मा (36) पुत्र राम दयाल गांव में ही बभनान मसकनवां मार्ग पर आटा चक्की चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजदार का इसी गांव के रहने वाले राम अदालत से एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात परिवार के सभी लोग सो गए थे। फौजदार वर्मा घर के बाहर बरामदे में सो रहा था।

तभी देर रात करीब 11 बजे राम अदालत ने अपने दो साथियों के संग बांका व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने फौजदार को मारपीट कर तख्त से जमीन पर गिरा दिया और बांके से गला काटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पति को बचाने दौड़ी शुभावती (33) पर भी हमलावरों ने प्रहार करने का प्रयास किया।

हत्या का आरोप सपा के नेता पर

murder of bsp leader,case on sp leader

शुभावती के शोर मचाने पर परिवारीजन दौड़े तो हमलावर भाग निकले। जिलेदार वर्मा ने बताया कि उसका भाई फौजदार बसपा का कार्यकर्ता है।

उसके मुताबिक हत्या में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जगदीश यादव भी शामिल थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह मनकापुर बभनान मार्ग के करमा चौराहे पर रास्ता जाम करने का प्रयास किया।

इसी बीच मौके पर पहुंचे गौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रभात वर्मा ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो वे शांत हो गए। परिवारीजनों व ग्रामीणों में हत्या में छपिया थाने के एक सिपाही की भूमिका को लेकर काफी आक्रोश था।

थानाध्यक्ष ने लोगों को सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले में जिलेदार ने छपिया थाने में राम अदालत,जगदीश यादव व दिलीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष छपिया आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फौजदार की हत्या होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बसपा नेता की मौत पर सांत्वना देने पहुंचे भाजपा नेता

murder of bsp leader,case on sp leader

छपिया थाना क्षेत्र के करमा गांव में जमीन की रंजिश में मारे गए फौजदार वर्मा के घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मृतक के परिवारीजनों का सांत्वना दी।

भाजपा राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य परशुराम कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराध का बोलबाला है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए मृतक के परिवारीजनों को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने मांग की।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी,दिनेश शुक्ल,राजीव रस्तोगी,अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed