{"_id":"5ca7241bbdec222dcd5a9217","slug":"murder-of-a-servant-of-palace-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइचः राजमहल के नौकर की हत्या, जंगल में मिला शव, मुंह, नाक और कान से निकल रहा था खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहराइचः राजमहल के नौकर की हत्या, जंगल में मिला शव, मुंह, नाक और कान से निकल रहा था खून
Fri, 05 Apr 2019 03:18 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 05 Apr 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
जंगल में शव मिलने के बाद रोते परिवारीजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में बेड़नापुर राजमहल के नौकर की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। नौकर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। वह बुधवार दोपहर को अचानक राजमहल से लापता हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली देहात थाना अंतर्गत टेपरा चाईनपुरवा निवासी केशवराम (41) लगभग 10 साल से बेड़नापुर राजमहल में नौकर था। वह राजमहल की देखभाल करता था। बाहर के कामों को भी पूरा करता था। बुधवार दोपहर अचानक वह राजमहल से लापता हो गया। उसके गायब होने पर महल में खोजबीन शुरू हुई, लेकिन पता नहीं चल सका।
परिवार के लोग उसकी तलाश में महल भी पहुंचे। गुरुवार दोपहर में कुछ लोगों ने राजमहल के पीछे जंगल में केशवराम का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। राजकुमारी देविना सिंह भी मौके पर गईं। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज केदार राम और प्रभारी निरीक्षक एके सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रयंबकनाथ दूबे ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। केशवराम के चेहरे पर चोट के निशान थे। मुंह, नाक और कान से खून भी निकल रहा था। उसकी पैंट खुली हुई थी। चप्पल पास में ही पड़ी थी। सीओ टीएन दूबे ने बताया कि पत्नी ने तहरीर दी है