फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a man, three accused arrested in lucknow

लखनऊः अधेड़ को पीट-पीटकर किया अधमरा, मौत

Thu, 02 Apr 2020 02:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Apr 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
murder of a man, three accused arrested in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में चौधरीखेड़ा में मंगलवार देर रात दो पक्ष आपसी रंजिश में भिड़ गए। एक पक्ष ने लालाराम (55) और उसके बेटे पंकज को घेरकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। देर रात को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के मुताबिक, मजरा बरौना निवासी लालाराम और धनीराम में रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। धनीराम के परिवारीजनों ने मंगलवार रात लालाराम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


धनीराम व उसके परिवारीजनों ने लालाराम व उसके बेटे पंकज को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। चीख-पुकार और शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर केस

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लालाराम व पंकज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं पंकज की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, वारदात के बाद पुलिस ने गांव में पड़ताल शुरू के साथ आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू की। इस दौरान लालाराम के भाई राजकुमार ने धनीराम, दाताराम, मुन्नू, धनीराम की पत्नी ईश्वरी व एक नाबालिग सहित पांच पर हमले के आरोप की तहरीर दी।

जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार दोपहर 12.15 बजे पुलिस ने नीलमथा से मुन्नू, दाताराम और नाबालिग को पकड़ लिया। दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed