{"_id":"5c383416bdec2273643691d3","slug":"murder-of-a-man-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपियों ने युवती के भाई के पेट में मारा चाकू, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपियों ने युवती के भाई के पेट में मारा चाकू, मौत
Fri, 11 Jan 2019 11:43 AM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
विपिव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों के दुस्साहस के आगे लखनऊ में महिला सुरक्षा की तमाम कोशिशें दम तोड़ती नजर आ रहीं। ताजा घटना बंथरा के नूरनगर भदरसा की है। छेड़छाड़ के आरोपियों ने बृहस्पतिवार शाम युवती के 22 वर्षीय भाई विपिन पर लाठी-डंडे और चाकू-तमंचे से हमला कर दिया।
हमलावरों ने विपिन की जमकर पिटाई की। उसकी चीख-पुकार पर आए चाचा-चाची और चचेरे भाई को भी लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोग एकत्र हुए तो हमलावरों ने विपिन के पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
वारदात की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। चारों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बाकी तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। हमलावरों के परिवारीजनों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वारदात की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

मुकदमा दर्ज कराने पर दी थी अंजाम भुगतने की धमकी
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि विपिन दूध का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम दूध बेचकर वह लौटा और खेत में सिंचाई करने चला गया। शाम करीब सात बजे उसके पड़ोस में रहने वाला अंजेश अपने भाई बृजेश, विशाल और पिता रामचंद्र समेत 10-12 लोगों को लेकर खेत में आ गया।
सभी लाठी-डंडे और चाकू-तमंचे से लैस थे। अंजेश व उसके परिवारीजनों ने विपिन को गालियां देते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा गया। सिर पर तमंचे की बट से कई वार किए गए। खून से लथपथ विपिन जान बचाने के लिए चीखा तो चाचा रामलखन, चाची किरन और चचेरा भाई भरत वहां आ गए। हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया।
परिवारीजनों ने बताया कि हमलावर अंजेश ने करीब एक महीने पहले विपिन की बहन से छेड़छाड़ की थी। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हुई जिसके बाद विपिन की तरफ से अंजेश व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
दूसरी तरफ से भी विपिन व उसके परिवारीजनों के खिलाफ एफआईआर कराई गई थी। अंजेश व उसके परिवारीजन छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने से नाराज थे और विपिन को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। परिवारीजनों का कहना है कि इसी वजह से उन्होंने विपिन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

आरोप, छेड़छाड़ के एक महीने बाद भी खुले घूमते रहे आरोपी
विपिन की हत्या के पीछे बंथरा पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। परिवारीजनों ने बताया कि विपिन की बहन से छेड़छाड़ की घटना के एक महीने बीत गए लेकिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इस दौरान आरोपी खुलेआम घर के आसपास घूमते हुए विपिन को धमकियां देते रहे।
दबंगई का आलम यह था कि दो दिन पूर्व भी आरोपियों ने विपिन के साथ मारपीट की थी। उसने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने टरका दिया। बृहस्पतिवार सुबह भी दबंग आरोपियों ने बंथरा-बिजनौर रोड पर विपिन को रोककर धमकाया था। उससे छेड़छाड़ का केस वापस लेने की धमकी दी थी।
विपिन ने हलका प्रभारी उपनिरीक्षक साहूकार सिंह से शिकायत की पर उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। परिवारीजनों का कहना है कि अगर पुलिस दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करती तो विपिन की मौत न होती। पुलिस की इस लापरवाही से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।