{"_id":"5f2e47921110ce69553e5ed6","slug":"murder-of-a-man-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में युवक की चाकू मारकर हत्या, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में युवक की चाकू मारकर हत्या, मचा हड़कंप
Sat, 08 Aug 2020 12:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
गोंडा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दो अन्य युवक भी घायल हो गए। जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के करनपुर ग्राम निवासी सलीम (18) अपने दो साथियों के साथ बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह गोंडा- देहरास मार्ग स्थित लार्ड गौतम विद्यालय के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने घेरकर उसे चाकू मार दिया। बचाव में आए उसके दो साथियों को भी उन लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया।
चाकू लगने से घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सलीम की मौत हो गई। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।