फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a man for love in sultanpur

सुल्तानपुर : प्यार में युवक बन बैठा कातिल, साथियों के साथ मिल यूं की बेरहमी से हत्या

Fri, 17 May 2019 05:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 17 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
murder of a man for love in sultanpur
पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में पुलिस ने शुक्रवार को दस दिन पहले की गई युवक की हत्या का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एस पी अनुराग वत्स ने बताया कि कुडवार थाना क्षेत्र के पुरे लोटन सौहगौली के जंगल में 5 मई को एक लाश पाई गई थी। शव की पहचान सनी गौतम निवासी सीता कुंड थाना कोतवाली नगर के रूप में की गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

किया हत्या का खुलासा

murder of a man for love in sultanpur
पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala
मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में प्रभारी स्वाट टीम के रतन कुमार शर्मा एवं थानाध्यक्ष कुडवार के जसबीर सिंह ने कुडवार क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला बांसी थाना कुडवार के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, राहुल कुमार यादव पुत्र राजाराम यादव, किशन यादव पुत्र राजेन्द्र यादव के रूप में की गई है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से एक मोटर साइकिल बजाज कैलिबर, मोबाइल और दूसरे अभियुक्त राहुल यादव के पास से 2 अदद मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया बरामद की गयी है।

अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि अभियुक्त अनिल यादव एक लडकी से प्यार करता था जिसे मृतक सनी गौतम भी पसंद करता था इस बात को लेकर अनिल व सनी में पहले भी बहस व कहासुनी हो चुकी थी। इसी बात पर हम लोगों ने सनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।






 

लाठी और सरिया को झाड़ियों में छिपाया

murder of a man for love in sultanpur
आरोपी - फोटो : amar ujala

जिसके तहत 5 मई को सुबह करीब 10.30  बजे सीताकुण्ड पहुंचे। वहां पहुंच कर अनिल सनी को घर के पास से बुला लाया। सनी को साथ लेकर हम लोग पार्टी के बहाने अपने गांव के पास स्थित लौटन का पुरवा जंगल मे ले गये और वहां पार्टी के दौरांन अनिल लडकी की बात उठाते हुए सनी से कहासुनी करने लगा जिसके बाद हम सभी ने मिलकर सनी को पहले लाठी से मारा और फिर योजना के अनुसार पास में मौजूद सरिया उसके गले मे घुसाकर मार डाला फिर उसके बाद उसकी लाश वहीं छोड़कर आ गए।

फिर हम लोगों ने आगे आकर लाठी और सरिया को झाड़ियों मे छिपा दिया। अभियुक्तों ने बताया कि उसके बाद से हम लोग डरे हुए थे और आज भागने के फिराक मे थे लेकिन आप लोगो द्वारा पकड़ लिये गये। अभियुक्तों ने कड़ाई करने पर आला कत्ल लाठी और सरिया छिपाए गये स्थान से बरामद कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed