{"_id":"62e83716e449f54940104597","slug":"murder-of-a-auto-driver-on-highway-gw-reporters-news-lko642249016","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली न देने पर ऑटो चालक की ईंटे से कूच-कूचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली न देने पर ऑटो चालक की ईंटे से कूच-कूचकर हत्या
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत के रायबरेली हाईवे पर रविवार देर रात करीब 12.15 बजे दबंगों ने अवैध वसूली न देने पर ऑटो चालक सुभाष चंद्र पाल (25) की लाठी-डंडोें से पीटकर व ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात पीजीआई थाने की दो पुलिस चौकियों के बीच में हुई। वारदात स्थल से दोनों चौकियों के बीच की दूरी महज डेढ़ सौ मीटर है।
प्रभारी निरीक्षक पीजीआई देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, वृंदावन सेक्टर-5 डूडा कॉलोनी में सदाराम पाल परिवार समेत रहते हैं। उनका बेटा सुभाष चंद्र पाल ऑटो चलाता है। सदाराम के मुताबिक, रविवार रात करीब 12.15 बजे सुभाष लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर पीजीआई से अर्जुनगंज की तरफ जा रहा था। इसी बीच हाईवे पर ही एल्डिको चौकी के पास बाइक व कार सवार कुछ दबंगों ने उसे घेरकर रोक लिया। उसे बीच हाईवे पर ऑटो से खींचकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से जमकर पीटा। फिर ईंट से कूंचकर अधमरा कर दिया। यह देखकर उधर से गुजर रहे राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनको भी हमलावरों ने धमकाकर भगा दिया। सुभाष सड़क पर तड़पता रहा।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुभाष को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदाराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उतरेठिया में अवैध ऑटो स्टैंड चलाने वाले चंदन मिश्रा और उसके साथियों ने सुभाष की हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, चंदन मिश्रा व अन्य पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपियाें की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
अवैध वसूली के विरोध पर एक माह पूर्व भी पीटा था
पिता का आरोप है कि चंदन मिश्रा लगातार अवैध वसूली के लिए दबाव बना रहा था जिसका विरोध सुभाष कर रहा था। पिछले एक महीने से सुभाष ने चंदन को वसूली नहीं दी थी। इसे लेकर कई बार उसे धमकी दी गई। एक महीने पहले भी चंदन के साथियों ने उससे मारपीट की थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, वारदात स्थल के पास तीन प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन सभी खराब हैं। इसी कारण पुलिस कुछ दूरी पर मिले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
एक ऑटो से हर महीने वसूले जाते हैं दो हजार रुपये
पिता सदाराम ने आरोप लगाया कि चंदन मिश्रा उतरेठिया पर अवैध ऑटो स्टैंड संचालित करता है। वहां से चलने वाले हर ऑटो को महीने में दो हजार रुपये देने होते हैं। बिना वसूली ऑटो नहीं चल सकता। विरोध पर ऑटो चालकों की पिटाई होती है और अतिरिक्त वसूली भी की जाती है।