फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in extramarital affair in lucknow

दोस्त की बीवी से बनाए अवैध संबंध, खौफनाक अंजाम

Wed, 19 Aug 2015 01:25 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
murder in extramarital affair in lucknow

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी सदरौना निवासी अमित कुमार (22) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके ही दोस्त राजेश गौतम को गिरफ्तार किया है। पत्नी संग अमित के अवैध संबंध होने की जानकारी के बाद उसने हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन


एसओ पारा अशोक कुमार ने बताया अमित दो अगस्त को रहस्यमय हालात में लापता हो गया था। उसके पिता पप्पू ने पारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसका शव मलिहाबाद के मनकोटी गांव में मिला था।
विज्ञापन


जांच में अमित के मकान में ऊपर की मंजिल पर रह रहे राजेश गौतम की भूमिका संदिग्ध मिली। हिरासत में पूछताछ के बाद उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बताया कि अमित और उसकी पत्नी के बीच काफी दिनों से संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर उसने पत्नी और दोस्त अमित को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों नहीं माने। बदनामी के डर से राजेश ने अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अमित कुमार शराब पीने का आदी था।

वह अक्सर राजेश गौतम के साथ बैठकर शराब पीता था। इसी बात का फायदा उठाकर राजेश उसे धोखे से अपनी वैन में बैठाकर ले गया। मलिहाबाद के गांव मनकोटी के पास आम के बाग में ले जाकर रस्सी से उसका गला कस दिया। इसके बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। राजेश गौतम की निशानदेही पर पुलिस ने रस्सी और चाकू भी बरामद कर ली है।

किशोरी को अगवा कर किया रेप

murder in extramarital affair in lucknow

अपराध के और मामले में लखनऊ से सटे काकोरी में एक नाबालिग ने ही एक किशोरी लड़की के साथ रेप किया।  काकोरी क्षेत्र में सोमवार रात एक किशोरी को दबोचकर नाबालिग खेत में उठा ले गया और वहां दुष्कर्म किया।  पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक, काकोरी के एक गांव निवासी किसान की बेटी (15) सोमवार रात करीब आठ बजे किसी काम से निकली थी। इसी बीच पीछे से गांव का एक नाबालिग भी उसके पीछे लग गया। सुनसान जगह पर किशोरी को पीछे से दबोचकर खेत की ओर उठा ले गया।

शोर मचाने पर किशोरी के मुंह में दुपट्टा ठूसकर दुष्कर्म किया। उसके चुंगल से छूट बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। परिवारवाले शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो वहां से उन्हें फटकार कर भगा दिया गया।

मंगलवार सुबह पिता ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अपनी रिश्तेदारी में यहां कुछ दिन पहले आया था। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed